MLC Elections Latest News, Updates in Hindi | एमएलसी चुनाव के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
23 अक्टूबर 2026 को बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज यानी 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना शुरू हो गई है.
एमएलसी चुनाव (MLC Elections) का संबंध विधान परिषद के सदस्यों के चुनाव से है. एमएलसी का पूरा नाम मेंबर ऑफ लेजिस्लेटिव काउंसिल (Member of Legislative Council) है. भारत के कुछ राज्यों में विधानसभा के साथ विधान परिषद भी होती है. विधान परिषद राज्य की विधायिका का उच्च सदन है, जबकि विधानसभा को निचला सदन कहा जाता है.
भारत के सभी राज्यों में विधान परिषद नहीं है. जिन राज्यों में यह व्यवस्था है, वहां विधान परिषद के सदस्यों का चयन अलग-अलग तरीकों से होता है. विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल छह साल होता है. इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में सेवानिवृत्त होते हैं. इस कारण परिषद कभी पूरी तरह भंग नहीं होती.
संविधान के अनुसार, विधान परिषद के लगभग एक-तिहाई सदस्य स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों द्वारा चुने जाते हैं. इनमें नगर निगम, नगर पालिका और जिला परिषद जैसे निकायों के निर्वाचित सदस्य शामिल हो सकते हैं. लगभग एक-बारहवां हिस्सा ऐसे मतदाताओं द्वारा चुना जाता है, जिन्होंने निर्धारित शर्तों के अनुसार स्नातक की पढ़ाई पूरी की हो. इसी तरह लगभग एक-बारहवां हिस्सा शिक्षकों द्वारा चुना जाता है, जो तय योग्यता और अनुभव की शर्तें पूरी करते हैं.
विधान परिषद के लगभग एक-तिहाई सदस्य विधानसभा के विधायकों द्वारा चुने जाते हैं. बाकी सदस्यों को राज्यपाल मनोनीत करते हैं. इनमें साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारिता आंदोलन और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष अनुभव रखने वाले लोग शामिल हो सकते हैं.
एमएलसी चुनाव में मतदान की प्रक्रिया सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग होती है. इसमें सभी आम मतदाता सीधे मतदान नहीं करते, बल्कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के निर्धारित मतदाता अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं. चुनाव में आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली और एकल संक्रमणीय मत का इस्तेमाल किया जाता है.
विधान परिषद का उद्देश्य राज्य में कानून बनाने की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श करना और विधेयकों की समीक्षा करना है. एमएलसी सदस्य सदन में जनहित के मुद्दे उठाते हैं और सरकार के कामकाज पर चर्चा करते हैं. इस तरह एमएलसी चुनाव राज्य की विधायी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
 
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत पक्की होते ही उनका वीडियो बयान वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अनंत सिंह की तैयार कराई मिठाई पर चुटकी ली. नतीजे के बाद अनंत सिंह के आवास का जश्न सन्नाटे में बदल गया, जबकि उन्होंने जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए हार पर मलाल नहीं जताया.
MLC Chunav Parinaam Live Updates: उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर हुए चुनावों के बाद अब नतीजे आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को 17,676 वोटों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की. वहीं वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी ने परचम लहराया है. दूसरी ओर, बिहार में एक अलग ट्रेंड देखने को मिला है जहां शिक्षक चुनाव में सभी सीटिंग एमएलसी चुनाव हार गए हैं.
आगरा खंड स्नातक एमएलसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ को चुनाव में विजयी घोषित किया गया है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शशांक यादव को हराया. इस जीत के साथ मानवेंद्र प्रताप सिंह एक बार फिर विधान परिषद पहुंचेंगे.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों के नतीजों और मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया है. सपा उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी की हार पर अखिलेश ने निशाना साधा, वहीं आगरा और वाराणसी सीट से सपा प्रत्याशियों की जीत व बढ़त से सियासी तापमान बढ़ गया है.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों के चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला देखने को मिला. लखनऊ शिक्षक सीट से बीजेपी के उमेश द्विवेदी, मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट से दिनेश गोयल ने जीत दर्ज की. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर हरि सिंह ढिल्लों विजयी रहे.
आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है. उनके मुताबिक, करीब 3,700 वोटों की बढ़त के बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में उन्होंने जीत के लिए जरूरी आंकड़ा पार कर लिया. आकाश अग्रवाल मतदान के दौरान कैमरे के सामने रो पड़े थे. उन्होंने यहां तक कहा था कि वह धर्म परिवर्तन कर लेंगे.
बिहार विधान परिषद चुनाव में 8 में से 4 शिक्षक निर्वाचन सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. बीजेपी ने तिरहुत और सारण सीट पर जीत दर्ज की, जबकि पटना सीट से RJD के डॉ. संजीव और दरभंगा सीट से जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय चुनाव जीत गए. सारण में बीजेपी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने दूसरी वरीयता के मतों के आधार पर जीत हासिल की.
वाराणसी में समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि मेरी यह जीत सरकार से शिक्षकों की नाराजगी की वजह से है. वहीं दूसरी ओर सपा प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल ने जीत का परचम लहराया है.
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं. पटना स्नातक सीट पर जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है. अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीरज कुमार ने अपना दबदबा बनाए रखा. वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता नवल किशोर यादव को आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार से हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस की सिटिंग सीट पर जन सुराज ने कब्जा जमाया है.
पटना में अनंत सिंह के आवास पर चुनाव नतीजों से पहले ही मिठाइयां बटना शुरू हो गया है. समर्थकों ने दावा किया है कि जीत पक्की है और इसी खुशी में एक हफ्ते से लाखों मिठाइयां तैयार की जा रही थीं. समर्थकों का कहना है कि पार्टी के फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा और वे भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे.
बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण यानी कि सभी चारों सीटों पर मौजूदा एमएलसी चुनाव हार गए.
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. पहली वरीयता के मतों की गिनती के बाद ध्रुव त्रिपाठी को 11,881 वोट मिले, जबकि राजीव यादव को 11,415 वोट मिले. दोनों के बीच सिर्फ 466 वोटों का अंतर है. सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी 8,301 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. मतगणना के इन आंकड़ों के बाद सबकी नजर अंतिम नतीजे पर है.
MLC Chunav Parinaam Live Updates: बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है. इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है. बिहार में 8, कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में 5 और उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर मतगणना जारी है.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में MLC चुनाव की मतगणना के दौरान देवरिया के बनकटा क्षेत्र के एक बैलेट बॉक्स की सील टूटी मिली। निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव की कांउटिंग के दौरान देवरिया के बनकटा क्षेत्र की एक बैलट बॉक्स की सील टूटी हुई मिली. इससे मतगणना केंद्र पर हलचल मच गई. निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने मामले में आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है.
यूपी और बिहार में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. आम चुनावों से अलग एमएलसी चुनावों में सिर्फ सबसे ज्यादा वोट पाना जीत की गारंटी नहीं होता, बल्कि प्रथम और द्वितीय वरीयता के वोटों के आधार पर एक तय ‘कोटा’ हासिल करने के बाद ही हार-जीत का फैसला होता है.
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के नतीजे आज यानी मंगलवार को घोषित किए जाएंगे. ये नतीजे सत्ताधारी NDA, विपक्षी महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के लिए अहम होंगे.
चुनाव आयोग ने गोरखपुर-फैजाबाद एमएलसी क्षेत्र के इलेक्शन ऑब्जर्वर को पद से हटा दिया है. अब 2009 बैच के IAS अधिकारी प्रकाश बिंदु को नया इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है.
आज उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में एमएलसी (विधान परिषद) चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा. मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न इलाकों में अलग-अलग बूथ और केंद्र बनाए गए हैं.
बिहार के दरभंगा शिक्षक एमएलसी चुनाव में बेगूसराय के 42 इंच के प्रोफेसर गौतम कुमार ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना जज्बा दिखाया. टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल गौतम कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सही प्रतिनिधि चुनना जरूरी है.
वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा योजना और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है. मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News