Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में हाईवे पर काम कर रहे एक जेसीबी चालक के साथ मारपीट किए जाने का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों उसे जेसीबी से उतारकर मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। कस्बे के बस स्टैंड के पास बुधवार की रात हाईवे की ध्वस्त सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा था। इसमें पंधरी निवासी रामू जेसीबी चला रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसे जेसीबी से नीचे उतार जमकर पीटा।
मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में सड़क पर कर्मचारी के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। पीड़ित पंधरी निवासी रामू ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्ष थाने में मौजूद हैं। पूछताछ की जा रही है। मारपीट करने वाले युवक चंदपुरवा बुजुर्ग गांव के है। जांच के बाद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play