Happy Dhanteras 2026 Wishes: धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं – News24 Hindi

Edited By Shadma Muskan
अपनों के साथ खुशियां बांटें और उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करें. Image Credit- AI
Happy Dhanteras 2026 Wishes Greeting, Images, Status, Messages Live Updates: धनतेरस से फेस्टिवल की शुरुआत हो जाती है और फिर छोटी-बड़ी दिवाली, छठ पूजा या भाई दूज जैसे त्योहार आते हैं. भारत में धनतेरस 6 अक्टूबर को मनाया जा रहा है और हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही, लोग सोना, चांदी, बर्तन और अन्य नई चीजों की खरीदारी करते हैं. घरों में दीपक जलाए जाते हैं और रंगोली सजाई जाती है. इस खास दिन पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजकर त्योहार की बधाई भी देते हैं. अगर आप भी इस धनतेरस अपनों को खास अंदाज में विश करना चाहते हैं तो यहां दिए गए इन संदेशों को भेज सकते हैं. 
धन की देवी मां लक्ष्मी आपके जीवन में खुशहाली लाएं,
कुबेर देव आपकी हर मनोकामना पूरी करें,
आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे,
हैप्पी धनतेरस!
धन और वैभव की हो बरसात,
मां लक्ष्मी का रहे आपके घर में वास,
धनतेरस का यह पावन त्योहार आपके जीवन में लाए खुशियों की सौगात,
शुभ धनतेरस!
आपके घर में सुख-शांति का दीप जले,
खुशियों से आपका आंगन खिले,
मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे,
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Dhanteras Wishes
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News