मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की तरफ से लगातार हमले जारी हैं। ममता बनर्जी की टीएमसी से सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसते हुए ज्ञानेश कुमार को सलाह दी है कि उन्हें अमेरिका की फ्लाइट पकड़ लेना चाहिए। मोइत्रा ने ब्राजील के विपक्षी नेता बोल्सनारो का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरीके से ट्रंप ने उनको सुरक्षित पनाह दी है। ज्ञानेश कुमार को भी ट्रंप ऐसे ही मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश वहां पर वोट चोरी करके ट्रंप की मदद भी कर सकते हैं।
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया साइट पर एक वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में केंद्र सरकार बदल जाएगी और ज्ञानेश कुमार को जेल जाना पड़ेगा। इससे अच्छा है कि वह फ्लाइट पकड़कर अमेरिका चले जाएं। उन्होंने कहा, “एक चीज याद रखिए ज्ञानेस कुमार बचेंगे नहीं। 2029 या फिर उससे पहले ही यह सरकार जाने वाली है। जिस दिन इंडिया ब्लॉक सत्ता में आया। उस दिन यह नियम (CEC को कानूनी कार्यवाही से सुरक्षा) वापस किया जाएगा। और ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाएगा।”
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
ममता बनर्जी पार्टी की नेता ने ज्ञानेश कुमार को सलाह दी कि वह ब्राजीलियाई नेता की तरह अमेरिका पहुंचे। उन्होंने कहा, “जैसा की सभी को पता है कि ब्राजील के नेता फ्लावियो बोल्सनारो जेल जाने वाले थे। लेकिन वह अमेरिका भाग गए। ऐसे ही में ज्ञानेश कुमार को सलाह देती हूं कि ‘आप जेल जाने वाले हैं। इसलिए बेहतर है कि आप अमेरिका निकल जाइए। डोनाल्ड ट्रंप को आपकी जरूरत है। वहां पर आपको सुरक्षा मिलेगी। डोनाल्ड ट्रंप की दो साल मदद कीजिए। ताकि वह राष्ट्रपति चुनाव में भारत की तरफ वोट चोरी करके जीत सकें।”
बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ज्ञानेश कुमार की तारीफ की थी। उन्होंने भारतीय चुनाव आयोग को सुलभ और सुरक्षित बताया था। इसके बाद भारत में विपक्षी नेताओं ने इस पर सवाल उठाया था। फिलहाल, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की मिडटर्म चुनाव में करारी हार हुई है। ऐसे में भारतीय सोशल मीडया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है कि ट्रंप को ज्ञानेश कुमार की जरूरत है।
विपक्षी नेता लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर वोट चोरी करने के आरोप लगाते रहे हैं। एसआईआर के मुद्दे पर भी विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके खिलाफ पिछले कुछ महीनों से लगातार हंगामा मचा हुआ है। इंडिया ब्लॉक ने इसके खिलाफ आंदोलन भी किया है।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play