Happy Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि की बधाई देने के लिए शेयर करें 10 शानदार मैसेज, शायरी और फोटो – Hindustan

Happy Shardiya Navratri 2026 wishes, शारदीय नवरात्रि की बधाई : इस साल शारदीय नवरात्रि का पहला दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ रविवार के दिन मनाया जाएगा। हर साल अक्टूबर के महीने में देवी दुर्गा का आगमन बड़े ही धूम- धाम के साथ किया जाता है। इस साल 11 अक्टूबर 2026 के दिन माता दुर्गा की आराधना के साथ शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाएगा। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन को खास और शानदार बनाने के लिए अपनों के साथ शेयर करें मां दुर्गा की भक्ति से भरे ये स्पेशल मैसेज और शुभकामना संदेश –

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

दिव्य है मां दुर्गा के आंखों का नूर,

करती है मुश्किलों को दूर,

दुर्गा माता की छवि है निराली,

शारदीय नवरात्रि में आई है खुशहाली

प्रेम से बोलें जय माता दी

मैया के चरणों में रखों आस्था,

अंधेरे में भी दिख जाएगा रास्ता।

शारदीय नवरात्रि 2026 की बहुत- बहुत बधाई

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

देवी दुर्गा की जय

चांद को चांदनी,

बसंत को बहार,

फूलों को खुशबू,

अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको शारदीय नवरात्रि का पावन त्यौहार

सदा खुश रहे आप और आपका परिवार।

हैप्पी शारदीय नवरात्रि।

दुर्गा माता के कदम आपके घर में आएं,

भक्ति, समृद्धि और खुशियां लाएं,

मुसीबत और कष्ट आंखे चुराएं,

शारदीय नवरात्री की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

प्रेम से बोलो जय माता दी।

जिस आंगन में दुर्गा मां विराजमान हैं,

वह घर स्वर्ग के समान है,

सुख और संपदा का आगमन होगा,

जब शेर पर सवार माता का आगमन होगा।

शारदीय नवरात्रि की बधाई

माता दुर्गा से यही है प्रार्थना

हर घर में हो सुख

समृद्धि, शांति और आनंद का वास हो,

सबका मंगल और कल्याण हो,

दुर्गा माता सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।

मां दुर्गा की कृपा से

आपके जीवन में खुशियों के फूल खिलें,

हर सुबह नई उम्मीद,

हर शाम सुकून लेकर आए,

आपके सभी सपने सफलता की राह पर आगे बढ़ें,

मां की शक्ति आपके हर कदम को मजबूती दे,

आपको नवरात्रि की शुभकामनाएं

इन नौ दिनों तक दुर्गा माता के नौ रूप,

आपके जीवन को रोशन करें,

आपके घर में प्रेम, शांति और समृद्धि का वास हो,

आपकी हर परेशानी छोटी,

आपकी हर खुशी बड़ी हो जाए,

मैया की कृपा से आपका संसार खुशहाल बन जाए,

आपकी शारदीय नवरात्रि मंगलमय हो

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News