Hapur News: वायरल वीडियो : किशोर को कब्रिस्तान में ले जाकर पीटने का आरोप – Hindustan

Hapur News: हापुड़। थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में दो युवकों पर 6 साल के बच्चे को कब्रिस्तान ले जाकर डंडे से मारने और हत्या की धमकी देने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस गांव पहुंची और जांच की। हाालंकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मुरादपुर गांव के अब्बास अली ने तहरीर देकर बताया कि उनके साढ़ू का बेटा शादी में शामिल होने 1 तारीख को आया था। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे दो युवक बच्चे को उठाकर कब्रिस्तान की ओर ले गए और डंडों से पीटा। इसके बाद आरोपी बच्चे को गन्ने के खेत की ओर ले जा रहे थे तभी किसी ने देख लिया।
इसके बाद जैसे तैसे बच्चा घर पहुंच। इसका किसी ने मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और बच्चे समेत दोनों पक्षों को थाने बुलाने की बात कहकर लौट गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर घटना छिपाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। आरोप है कि आरोपी युवकों की नीयत बच्चे की हत्या करने की थी। घटना के बाद गांव में तनाव है। सीओ राहुल यादव ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News