Hapur News: हापुड़ : रेस्क्यू के दौरान टंकी पर बैठा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Hindustan

Hapur News: पिलखुवा।कोतवाली क्षेत्र में सांप के रेस्क्यू के दौरान एक युवक का पानी की टंकी के ऊपर पैर लटकाकर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि सांप का रेस्क्यू करने के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को बजरंगपुरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक तीन मंजिला ऊंची पानी की टंकी के ऊपर पैर लटकाकर बैठा हुआ है।
इसी दौरान एक अन्य युवक सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ता हुआ दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि सांप के रेस्क्यू के लिए वहां पहुंचे थे। वीडियो तभी बनाया गया हैं। हालांकि इस तरह ऊंचाई पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के बैठना बेहद जोखिम भरा माना जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस दौरान कोई दुर्घटना हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। लोगों का मानना है कि इस प्रकार के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से समाज में गलत संदेश जाता है और युवा भी ऐसे खतरनाक स्टंट की नकल कर सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा देखने को न मिले।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News