Hardoi News: संविदा महिला परिचालकों को मिला नियुक्ति पत्र, क्षेत्र के विभिन डिपो में होगी तैनाती | News… – Newstrack

hardoi news
Hardoi News: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा 11 अप्रैल 2025 को महिला परिचालकों के पद पर संविदा कर्मियों की नियुक्ति के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया था। इस मेले में हरदोई में लगभग 537 महिलाओं ने परिचालक पद पर कार्य करने की इच्छा जताते हुए आवेदन किया था। 11 अप्रैल को रोजगार मेले में अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रपत्र जमा किए थे। मेरिट के आधार पर महिलाओं को बुधवार को नियुक्ति पत्र प्रदान करना प्रारंभ कर दिए। राज्य सड़क परिवहन निगम हरदोई में 15 महिलाओं को संविदा परिचालक पद पर कार्य करने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।
प्रतिदिन यह नियुक्ति महिला परिचालकों को प्रदान किए जाएंगे। राज्य सड़क परिवहन निगम लगातार रोजगार के अवसर युवाओं और युक्तियां को प्रदान कर रहा है साथ ही संविदा पर अब भर्ती होने वाले महिलाओं पुरुषों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहा है। राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा आयोजित होने वाले रोजगार मेले में भारी संख्या में महिला व पुरुष प्रतिभा कर रहे हैं। हरदोई क्षेत्र में महिला संविदा परिचालकों को क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई क्षेत्र एवं सेवा प्रबंधक हरदोई क्षेत्र के द्वारा डिपो आवंटन पत्र प्रदान किया गया।
राज्य सड़क परिवहन निगम हरदोई के क्षेत्र प्रबंधक एमएल केसरवानी ने अपने कार्यालय में 15 महिलाओं को डिपो में तैनाती पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के कामना की साथ ही महिला परिचालकों को कहा कि अपना कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि शेष महिलाओं को एसएमएस व डाक के माध्यम से तैनाती पत्र भेजे जाएंगे। महिला संविदा परिचालकों के पद पर 122 महिलाओं को हरदोई क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैनाती पत्र प्रदान किए जाने हैं।
11 अप्रैल को आयोजित हुए रोजगार मेले में चयनित हुए महिला परिचालकों को यह तैनाती पत्र दिए जा रहे हैं। प्रदेश में लगभग 5000 महिला परिचालकों की भर्ती की गई है। राज्य सड़क परिवहन निगम लगातार युवक और युक्तियां को रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान कर रहा है। राज्य सड़क परिवहन निगम लगातार अपनी सुविधाओं में इजाफा भी कर रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्री परिवहन निगम के बसों से यात्रा कर सकें।राज्य सड़क परिवहन निगम हरदोई से संविदा परिचालक पद पर तैनाती पाने वाली कुल 122 महिला परिचालकों को क्षेत्र के विभिन्न डिपो में तैनात किया गया।
This Quiz helps us to increase our knowledge
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News