Ambala Crime News: नर्स निशा के परिजनों ने बताया कि घटना से पहले निशा किसी से फोन पर बात कर रही थी. बातचीत करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें उसने वह कई बार गुस्से में अपनी आवाज ऊंची की. बातचीत के दौरान ही उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद किया और जब काफी देर तक कमरे में से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ.
Trending Photos
Ambala Crime News: हरियाणा के अंबाला में रविवार दोपहर 25 वर्षीय नर्स ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है. मृतका की पहचान निशा के रूप में हुई है, जो अंबाला शहर के चौकी नंबर 3 क्षेत्र के अंतर्गत खतड़वाड़ा इलाके में अपने परिजनों के साथ रहती थी.
नर्स निशा के परिजनों ने बताया कि घटना से पहले निशा किसी से फोन पर बात कर रही थी. बातचीत करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें उसने वह कई बार गुस्से में अपनी आवाज ऊंची की. बातचीत के दौरान ही उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद किया और जब काफी देर तक कमरे में से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ. जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो निशा फंदे से लटकी हुई थी. उन्होंने पुलिस को सूचना दी और शव को सिविल अस्पताल लेकर गए.
निशा के भाई सोनू ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान थी, लेकिन उसने कभी अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई. परिवार ने कई बार उससे परेशानी की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया. सोनू का कहना है कि आत्महत्या से पहले जिस व्यक्ति से निशा फोन पर बात कर रही थी, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
जानकारी के अनुसार, निशा ने ढाई महीने पहले ही एमएम अस्पताल में हेल्पर स्टाफ नर्स के तौर पर नौकरी शुरू की थी. नौकरी शुरू करने के बाद से ही वह मानसिक तौर से परेशान दिखाई देती थी. हालांकि परेशानी की असली वजह क्या थी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है.
फिलहाल पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले जांच शुरू कर दी है. परिजनों का कहना है कि वे निशा की मौत से सदमे में हैं और उम्मीद करते हैं कि पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी.
ये भी पढ़ें: निक्की मार्डर केस में आरोपी पति को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत, सास भी गिरफ्तार
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.