Trending Photos
Haryana News: बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में एक दुखद घटना में 10 वर्षीय कृष नाम के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब वह बरसात के चलते जलभराव से बचने के लिए दुकानों के पास से गुजर रहा था. जैसे ही उसने एक किराना की दुकान के शटर को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया.
कृष को राहगीरों ने तुरंत फर्स्ट ऐड के लिए एक प्राइवेट क्लिनिक पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान कृष के रूप में हुई है, जो विकास नगर का निवासी था. वह खेल खेल में कहीं जा रहा था और इस दौरान जलभराव के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बराही रोड पर स्थित किरयाने की दुकान के शटर में करंट था. जैसे ही कृष ने शटर को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया. उसके साथ अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे.
ये भी पढ़ें: बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- दिल्ली CM
कृष के परिजनों को जब इस घटना की सूचना मिली, तो वे अस्पताल की ओर दौड़ पड़े. उनके बीच चीख-पुकार मच गई. यह घटना उनके लिए एक बड़ा सदमा बन गई है, क्योंकि कृष दो भाइयों में सबसे छोटा था. इस घटना ने आसपास के लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है. लोग कहते हैं कि हर बरसात में इस क्षेत्र में कई फुट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और हादसे की आशंका बनी रहती है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है. करंट की असल परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.