Hathras News: मुरसान। मुरसान क्षेत्र के एक गांव मैं काफी समय से राशन डीलर के खिलाफ गांव के लोगों में काफी आक्रोश था, जिसके चलते गांव के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद बुधवार देर शाम लोगों ने धरना समाप्त कर दिया था। गुरुवार को एडीएम, एसडीएम गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बयान लिए। मुरसान क्षेत्र के गांव महामौनी के राशन डीलर मूलचंद का व्यवहार एवं कार्य शैली ठीक ना होने की लोगों ने शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की थी, और वहीं काफी संख्या में गांव के लोगों की मांग थी कि राशन डीलर को यहां से हटाया जाए।
गुरुवार को एसडीएम सदर, एडीएम, डीएसओ, सादाबाद व मुरसान पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। वहां मौजूद काफी संख्या में लोगों के राशन डीलर प्रकरण के मामले में बयान दर्ज किए। वही प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लोगों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। राशन डीलर मूलचंद पर गांव के काफी संख्या में लोगों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ में गांव के लोगों का कहना है कि इस राशन डीलर को हटाया जाए। इससे पहले पूर्व में भी मूलचंद के खिलाफ गांव के लोगों ने मोर्चा खोला था, इससे पहले पूर्व में भी राशन डीलर के खिलाफ कई बार शिकायत की गई थी, आज इस मौके पर काफी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ मौजूद रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play