Hathras News: हाथरस। जैसे-जैसे मानसून रफ्तार पकड़ रहा है, वैसे-वैसे नगर पालिका परिषद द्वारा मानसून से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की पोल खुलती जा रही है। सोमवार को शहर में हुई छह घंटे से अधिक की बारिश ने शहर की सूरत की बदल दी। गली-मोहल्ले, कॉलोनी, बाजार और सार्वजनिक स्थान पूरी तरह से जलमग्न दिखाई दिए। जगह-जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। कई इलाकों में तो एक से दो फिट तक पानी जमा रहा। गंदगी और जलभराव की वजह से लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर के आगरा रोड स्थित कोतवाली सदर, मोहनगंज, आगरा रोड स्थित डाकखाने वाली लगी, आगरा रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी, आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी, श्यामनकुंज, कंचन नगर, सादाबाद गेट, मुरसान गेट, अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी, गिरिराज कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, मोहल्ला रमनपुर, मोहल्ला श्रीनगर, मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती, पंजाबी मार्केट, कौंजड़ान गली, इगलास रोड, जलेसर रोड, चामड़ गेट, शहर के तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज के सर्विस रोड आदि इलाकों में कई-कई फीट तक जलभराव हो गया।
जिसके चलते स्थानीय लोगों काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना पैदल व बाइक सवार राहगीरों को करना पड़ा। गंदे पानी में होकर ही लोग जाते हुए दिखाई दिए। जलभराव में कई स्थानों पर बाइक और अन्य वाहन बंद हो गए। इससे लोगों की मुसीबत और ज्यादा बढ़ गई।—
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play