Hathras News: घर में अकेली देख बुजुर्ग महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज | News Track in Hindi – Newstrack

घर में अकेली देख बुजुर्ग महिला से युवक ने किया दुष्कर्म (Photo- Social Media)

Hathras News: हाथरस। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने घर के अकेली देखी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय महिला दोपहर के वक्त अकेली थी। परिवार के लोग वहां पर नहीं थे। इसी बीच वहां पर पास के दूसरे मोहल्ले का रहने वाला 26 वर्षीय युवक आया और उसने बुजुर्ग महिला को दबोच लिया। आरोपी ने इस वृद्धा के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वृद्धा के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना कर जानकारी वृद्धा के बेटे ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस मामले में वृद्धा के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वृद्धा का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विवाहित है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
इस मामले में वृद्धा के बेटे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
योगेंद्र कृष्ण नारायन, सीओ सदर।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News