China Respiratory Illness: भारत ने चीन में श्वसन संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद सतर्कता बढ़ा दी है. इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से समय पर जानकारी शेयर करने के लिए कहा गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार ( 4 जनवरी) को स्वास्थ्य सेवाओं के डायरेक्टरेट जनरल की अध्यक्षता में एक संयुक्त निगरानी समूह की बैठक आयोजित की गई. बैठक में चीन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत में तैयारी की जरूरत पर चर्चा की गई.
इस बैठक में WHO, डिजास्टर मैनेजमेंट सेल, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और दिल्ली के एम्स सहित कई संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए. विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में श्वसन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी मौसमी फ्लू की वजह से हो रही है और ये असामान्य नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन बीमारियों के लिए जिम्मेदार वायरस, जैसे इन्फ्लुएंजा वायरस, आरएसवी और एचएमपीवी, इस मौसम में आमतौर पर पाए जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: कुंभ के 50 दिनों में चलेंगी 13 हजार ट्रेनें, चित्रकूट-अयोध्या-बनारस के लिए भी तय हुई गाड़ियां; जानें और क्या होंगे खास इंतजाम