Feedback
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड कर दिया है. कंपनी ने 10 नई मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स को दिखाया है. ये गाड़ियां अलग-अलग सेगमेंट की हैं. इन 10 में से 7 तो बिलकुल नई बाइक्स हैं, जबकि तीन मौजूदा मॉडल्स का अपडेट हैं.
ब्रांड के लेटेस्ट पोर्टफोलियो में एडवेंचर स्कूटर, क्रूजर, रोडस्टर, डुअल पर्पज मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शामिल हैं. होंडा ने कन्फर्म किया है कि ये प्रोडक्ट्स भारत में फेज्ड मैनर (चरणबद्ध) में लॉन्च किए जाएंगे. हालांकि, कंपनी ने इनकी कीमत, लॉन्च डेट और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
कंपनी ने बताया है कि इन प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग नजदीक आने पर जानकारी शेयर की जाएगी. साथ ही ब्रांड ने लोकलाइजेशन पर फोकस किया है. इन प्रोडक्ट्स को मेड इन इंडिया के तर्ज पर लॉन्च किया जाएगा. कंपनी के लिए भारत एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट बेस बन रहा है.
होंडा ने अपना एडवेंचर स्कूटर- ADV 160 पेश किया है. भारतीय स्कूटर बाजार में होंडा सबसे मजबूत प्लेयर्स में से एक है, लेकिन इस मजबूती की वजह सिर्फ एक मॉडल एक्टिवा है. एडीवी 160 से जुड़ने से कंपनी उन कंज्यूमर्स को खींच पाएगी, जो एक एडवेंचर स्कूटर चाहते हैं. इसमें 160 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. अंडर सीट 27 सीटर का स्टोरेज और 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. होंडा का कहना है कि ये भारत पहला स्कूटर होगा, जो E85 फ्यूल सपोर्ट करेगा.
यह भी पढ़ें: Honda ने भारत में लॉन्च की चार नई बाइक, 10 लाख से 44 लाख तक है कीमत
इसके अलावा कंपनी ने होंडा सीबी 500 को पेश किया है. 501 सीसी वाली ये बाइक प्रीमियम रोडस्टर चाहने वालों के लिए होगी. साथ ही कंपनी ने होंडा रिबेल 300 (Honda Rebel 300) को इंट्रोड्यूस किया है, जो कंपनी की एंट्री लेवल कैजुअल क्रूजर बाइक होगी. बॉबर इंस्पायर्ड डिजाइन वाली ये बाइक 286 सीसी के लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है.
साथ ही कंपनी ने होंडा रिबेल 500, होंडा एक्स आर 300एल, एक्सआर 300 रैली, होंडा क्यूसी3 और सीबी 350 रेंज को पेश किया है. जहां Honda XR 300L एक डुअल पर्पज बाइक है, जिसे लाइटनेस और आरामदायक राइड चाहने वालों के लिए बनाया गया है. ये बाइक 293.5cc के एयर कूल्ड इंजन के साथ आएगी. आप इसे भारत में मिलने वाली हीरो एक्सपल्स 210 का कंपटीशन समझ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 47KM माइलेज, ADV बाइक जैसा लुक, Honda लाया धांसू स्कूटर
वहीं होंडा एक्सआर 300 रैली को एडवेंचर चाहने वालों के लिए तैयार किया गया है. इसे ट्रेल टूरिंग और मिक्स्ड टेरियन इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है. इसके साथ Honda QC3 एक कंपनी ओरिएंटेड ईवी स्कूटर होगा, जो 3kWh की बैटरी, 151 किलोमीटर की रेंज और 32 लीटर के अंडर सीट स्टोरेज के साथ आएगा. होंडा ने बताया है कि ये स्कूटर 2 घंटे 40 मिनट में 0 से 80 फीसदी चार्ज हो सकता है. इसमें स्मार्ट की और एक 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू