How to clean Winter Clothes: गर्म कपड़ों से आ रही है बदबू तो बिना धोएं ऐसे करें क्लीन, महकेंगे फूल की तरह – AajTak

Feedback
सर्दियों ने दस्तक दे दी है और सुबह-शाम की हल्की ठंड पड़ने लगी है जिसकी वजह से घर में धीरे-धीरे गर्म कपड़े, रजाई और कंबल निकलने शुरू हो गए हैं. लेकिन मुसीबत तब आती है जब बेड या अलमारी में महीनों तक बंद रहे कपड़ों से धूल या मिट्टी की या फिर अजीब सी बदबू आने लगती है.
ऐसे में कई लोगों को मजबूरी में पहले से धुले हुए गर्म कपड़ों को दोबारा धोना पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने गर्म कपड़ों को बिना धोए यूज करना चाहते हैं और उनकी बदबू भी खत्म करना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ असरदार तरीके बता रहे हैं. 
Essentials ऑयल का स्प्रे करें
बाजार में ऐसे कई प्रकार के एसेशियल ऑयल्स आते हैं जो ना केवल आपके गर्म कपड़ों की बदबू को दूर कर सकते हैं बल्कि एंटी बैक्टीरियल लाभ भी प्रदान कर सकते हैं. लैवेंडर, टी ट्री और यूकेलिप्टस जैसे तेल विशेष रूप से दुर्गंध को छिपाने और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में प्रभावी होते हैं. कपड़ों को फ्रेश करने के लिए पानी से भरी एक स्प्रे बोतल में अपने तेल की कुछ बूंदें डालें और कपड़ों पर हल्के से स्प्रे करें, खासकर उन जगहों पर जहां बदबू आ ही है. आप पाएंगे कि कुछ देर में आपके कपड़े महकने लगे हैं.
कपड़ों को धूप और ताज हवा दिखाएं
सर्दियों के कपड़ों को फ्रेश करने के सबसे आसान और सबसे प्रभावी तरीकों में से एक हैं धूप और ताजी हवा. धूप में मौजूद यूवी किरणें दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया और फंगस को मारने में मदद करती हैं. धूप और हवा में अपने कपड़ों को कुछ घंटों के लिए बाहर लटका दें. इससे आपके कपड़े कुछ ही समय में बदबू से मुक्त हो जाएंगे. हालांकि कपड़ों को लंबे समय तक सीधी धूप में नहीं रखना चाहिए.
सफेद सिरके से कपड़ों को फ्रेश करें
सफेद सिरका बदबू को बेअसर करने का एक और प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है. सिरके में हल्के जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं.  इसकी शुरुआती गंध तेज होने के बावजूद यह जल्दी ही खत्म हो जाता है और कपड़ों को सिरके की बजाय साफ महक देता है. इस तरीके का उपयोग करने के लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं. अपने सर्दियों के कपड़ों के उन हिस्सों पर हल्का स्प्रे करें जहां ज्यादा बदबू है. कपड़ों को विनेगर वाले पानी से गीला ना करें. कपड़ों जब पूरी तरह सूख जाएं तो उन्हें हवादार जगह पर लटका दें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News