Hyderabad Latest News, Updates in Hindi | हैदराबाद के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
हैदराबाद
मुसी नदी (Musi River) के किनारे दक्षिणपूर्वी भारत में स्थित, हैदराबाद (Hyderabad) तेलंगाना की राजधानी (Capiltal of Telangana) और सबसे बड़ा शहर है. सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक, हैदराबाद पूरे दक्षिण-मध्य आंतरिक भारत का प्रमुख शहरी केंद्र है साथ ही इसे अक्सर ‘मोतियों का शहर’  (City of Pearls) कहा जाता है.
1591 में मुहम्मद कुली कुतुब शाह द्वारा स्थापित, हैदराबाद पुराने शहर और चारमीनार (Charminar ) के लिए आकर्षण का केंद्र रह है. पुरानी मस्जिदों, बाजारों, ईरानी चाय और अपने समृद्ध गौरवशाली अतीत के लिए प्रसिद्ध है. दक्कन के पठार (Deccan Plateau) और पश्चिमी घाट (Western Ghats) के बीच बसे शहर ने औद्योगीकरण को फलने-फूलने में मदद की है (History of Hyderabad). 
एक सर्वेक्षण के अनुसार, हैदराबाद को 2020 में भारत में रहने और काम करने के लिए सबसे अच्छा शहर का दर्जा दिया गया था (Hyderabad, best city to live). शहर ने पिछले कुछ वर्षों में काफी विकास देखा है. यह फार्मास्यूटिकल्स, जैव प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के एक भारतीय केंद्र के रूप में उभरा है. विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) और हाईटेक शहर (HITEC city) की स्थापना ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), अमेजॉन (Amazon ) और गूगल (Google ) जैसे कई प्रमुख तकनीकी दिग्गजों को हैदराबाद में अपना मुख्यालय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया.
तेलुगु और उर्दू हैदराबाद की आधिकारिक भाषाएं हैं और अंग्रेजी भी बोली जाती है (Language).
भोजन की एक खास शैली, हैदराबादी बिरयानी शहर के पाक परिदृश्य को परिभाषित करती है. जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है. प्रतिष्ठित चारमीनार, गोलकोंडा किला (Golconda Fort), सालार जंग संग्रहालय, हुसैन सागर, बिड़ला मंदिर, चौमहल्ला पैलेस और दुर्गम चेरुवु इस शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल जो लोगों के आकर्षण के केंद्र है. हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत फिल्म स्टूडियो परिसर रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film city) भी है (Tourist Places). 
 
हैदराबाद के मीरपेट की जयश्री कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के बाद दो महिलाओं की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस को रिश्तेदार सिद्दीकी पर शक है, जो वारदात के बाद फरार है.
तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने MEPMA के एडिशनल डायरेक्टर सैयद यदागिरी राव नल्लागुंटा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है. ACB ने अफसर के 10 ठिकानों पर छापेमारी की, जहां करीब 4.75 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला. इसमें 1.8 किलो सोना, 3 किलो चांदी, हैदराबाद में प्लॉट और फ्लैट, 2 करोड़ रुपये का G+3 मकान और करीब 73 लाख रुपये की दो कारें शामिल हैं.
हैदराबाद में नकली करेंसी छापने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹6.78 करोड़ के नकली नोट बरामद किए गए हैं. गिरोह का मुख्य आरोपी YouTube वीडियो देखकर नकली नोट छापना सीखा था.
हैदराबाद के बोराबांदा में एक महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसके पांच साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी विद्यासागर फरार हो गया. अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है. जानें क्या है पूरा मामला.
हैदराबाद में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 13 साल की गुडा रोहिता को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. बेटी को खोने के गम के बीच परिवार ने उसके अंगदान का फैसला लिया. उसकी दोनों किडनी, लिवर के दो हिस्से और दोनों आंखों की कॉर्निया से छह लोगों को नई जिंदगी मिली.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरे देश भर में एक व्यापक राजनीतिक अभियान चला रही है. इस अभियान को लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ का नाम दिया गया है. इस देशव्यापी मिशन के तहत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता अलग-अलग राज्यों में पदयात्रा का कार्यक्रम चला रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंच चुके हैं, जहां बीजेपी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
ये कहानी 25 साल की एक महिला की है. उसने बीटेक की पढ़ाई छोड़ दी थी और हैदराबाद पहुंच चुकी थी. साल 2024 में उसकी शादी हो गई. इसके बाद उसने ऑनलाइन वीडियो देखकर चोरी का तरीका सीखा और बुर्का, ग्लब्स पहनकर शहर में चोरियां करने लगी. अब उसे पकड़ लिया गया है. उसके पास से करीब 70 लाख का सामान मिला है.
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तो दुनिया दीवानी है. लेकिन सानिया की छोटी बहन अनम मिर्जा भी किसी स्टार से कम नहीं हैं.  अनम मिर्जा ने अपनी पढ़ाई हैदराबाद के नसर स्कूल से पूरी की.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक में कांग्रेस पर SIR को लेकर विरोधाभासी रुख अपनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अलग-अलग राज्यों में SIR को लेकर अलग-अलग बयान देते हैं.
हैदराबाद पुलिस ने अंडाणु दान के नाम पर महिलाओं की कथित भर्ती और व्यावसायिक शोषण से जुड़े अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा किया है. छापेमारी में आठ लोग गिरफ्तार हुए और 43 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया. पुलिस ने इंजेक्शन, दवाएं और दस्तावेज जब्त किए हैं. तीन केस दर्ज कर आईवीएफ सेंटरों और एआरटी बैंकों से कथित कनेक्शन की जांच की जा रही है.
हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में एक गर्ल्स हॉस्टल पर पुलिस ने छापा मारा. यहां बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा की करीब 10 महिलाएं मिलीं. पुलिस को शक है कि हॉस्टल की आड़ में महिलाओं के अंडाणु निकालकर फर्टिलिटी सेंटरों तक पहुंचाने का खेल चल रहा था. हालांकि इन आरोपों की अभी जांच चल रही है. तलाशी में सिरिंज और गर्भनिरोधक गोलियां भी मिली हैं.
Famous Palaces in South India: दक्षिण भारत में कई ऐसे शाही महल हैं जो अपनी खूबसूरत वास्तुकला, शानदार नक्काशी और राजसी अंदाज के लिए मशहूर हैं. इन महलों में घूमकर आप पुराने राजाओं और रानियों की शाही जिंदगी और इतिहास को करीब से जान सकते हैं.
हैदराबाद में तेज रफ्तार Toyota Innova Crysta अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई और एक मकान की बाउंड्री वॉल से जा टकराई. हादसे में ड्राइवर घायल हो गया. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. पढ़ें पूरी कहानी.
हैदराबाद के नरकुड़ा गांव में तेज रफ्तार Toyota Innova Crysta अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई और मकान की बाउंड्री वॉल से जा टकराई. हादसे में ड्राइवर घायल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
हैदराबाद में 36 वर्षीय सातवीं पास शख्स को फर्जी आधार और PAN कार्ड बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी 300 से 1 हजार रुपये लेकर पहचान पत्रों में फोटो, नाम, जन्मतिथि और पता बदलता था. पुलिस ने छापेमारी में 60 बदले हुए आधार कार्ड, दो PAN कार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.
देश के रियल एस्टेट बाजार में मांग और सप्लाई दोनों बढ़ रहे हैं. ऐसे में घर खरीदने वालों के लिए जल्दबाजी करने के बजाय प्रोजेक्ट की लोकेशन, बिल्डर की विश्वसनीयता, निर्माण की स्थिति और कीमतों की अच्छी तरह तुलना करना जरूरी है.
हैदराबाद के कर्मनघाट में सिविल सप्लाई विभाग की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स ने खुदरा और थोक चावल दुकानों पर अचानक छापे मारे. सुपरिटेंडेंट शशिधर राजू के मुताबिक टीम उन जगहों पर पहुंची जहां दाम बढ़ाने के लिए चावल की जमाखोरी हो रही थी. कई बोरों पर 26 किलो लिखा था, पर उनमें 25 किलो चावल मिला.
TG SAFE ने CURE क्षेत्र में मिठाई यूनिटों की जांच के लिए 13 टीमें उतारीं, जिनमें फूड सेफ्टी ऑफिसर और हैदराबाद सिटी पुलिस शामिल थी. 16 प्रतिष्ठानों में बिना लाइसेंस, गंदगी, कीड़ों, चूहों, एक्सपायर और गलत लेबल वाले सामान जैसी गड़बड़ियां मिलीं. बालाजी स्वीट्स, ममता स्वीट हाउस, एसके फूड्स, हमीदी कन्फेक्शनरीज और अन्नपूर्णा केटरर्स बंद कराई गईं. 7 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस मिला और आगे जुर्माने की कार्रवाई होगी.
हैदराबाद में रेलवे ट्रैक पर चलते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौके पर मौत हो गई. मृतक ने ईयरफोन लगा रखे थे और वह आती हुई ट्रेन को नहीं देख पाया. लोको पायलट ने उसे सावधान करने के लिए बार-बार हॉर्न बजाया, लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है.
हैदराबाद के कटेडन इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के बीच पड़े केमिकल कंटेनर में तेज धमाका हो गया. इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं फॉरेंसिक टीम की मदद से हादसे की जांच की जा रही है.
हैदराबाद के मलकपेट स्थित अकबर बाग में दिनदहाड़े महिंद्रा थार की स्टेपनी चोरी हो गई. यह वारदात CCTV में कैद हो गई. इस मामले में चादरघाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. पढ़ें पूरी कहानी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News