Feedback
मुंबई के पवई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे कैंपस के एक हॉस्टल में सिलेंडर पाइप से गैस लीक होने के बाद आग भड़क गई, जिसमें दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हॉस्टल नंबर 6 में हुई.
घायलों को घाटकोपर में BMC के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, बाद में उनमें से चार को चिंचपोकली में नगर निकाय के कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: ‘उसने मुझे धोखा दिया, उसे मैंने सजा दी’, पत्नी की हत्या से पहले इंजीनियर पति ने बनाया वीडियो, 4 साल के बेटे के सामने मां का कत्ल
वहीं, एक व्यक्ति अभी भी राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती है. इन पांचों की पहचान अंश अहिरवार (12), तहजीब आलम (9), ईश्वर सिंह (37), शिवकुमार सिंह (34) और अनिलकुमार यादव (23) के तौर पर हुई है. इस बीच, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.
घटना के बाद पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू