—विज्ञापन—
Top Rated Thriller Movies: कई सारे दर्शक IMDb रेटिंग देखकर फिल्म का मूल्यांकन करते हैं. अगर आप थ्रिलर प्रेमी हैं, तो यह फिल्म आपके लिए सबसे अच्छा एक्सपीरियंस साबित होने वाली है. इसके दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई. अब तीसरा पार्ट भी जल्द आने वाला है.
अगर आप उनमें से हैं जो IMDb रेटिंग देखकर थ्रिलर फिल्में चुनते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही बना है. क्या आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं. अगर हां, तो यह 2 घंटे 43 मिनट की फिल्म आपके लिए सबसे बेस्ट च्वाइस साबित हो सकती है.
इस फिल्म का नाम है- दृश्यम. यह न केवल भारतीय सिनेमा की बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर है, बल्कि इसकी मूल मलयालम फिल्म और हिंदी रीमेक, दोनों ही IMDb की ‘टॉप रेटेड’ लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं.
साल 2015 में दृश्यम का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, जिसमें अजय देवगन के साथ, तब्बू, श्रिया सरन मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसमें एक साधारण और कम पढ़े-लिखे व्यक्ति की बहादुरी के बारे में बताया गया है. IMDb पर इसे 8.2 रेटिंग मिली है.
दृश्यम की कहानी ही इसका मुख्य आधार है. कहानी भयानक होने की वजह से इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. थ्रिलर प्रेमी बार बार फिल्म का भयंकर थ्रिलर देखकर मनोरंजित होते हैं.
दृश्यम फिल्म के दूसरे पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. इसमें भी अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तब्बू का किरदार था. 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी 8.2 IMDb रेटिंग मिली है.
दृश्यम 3 का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है. हालांकि, इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट 21 मई 2026 को रिलीज होगा. यह इसका मलयालम वर्जन होगा. हिंदी वर्जन 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगा.
दृश्यम फ्रेंचाइजी की हमेशा हाई IMDb रेटिंग आई है. थ्रिलर प्रेमी इस फिल्म को बार बार देखना पसंद करते हैं. इसमें पल पल बदलती कहानी और जबरदस्त सस्पेंस दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in