IND 200-7 (44 overs) | IND vs PAK U19 World Cup 2026 Live Score: टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दोबारा किया कमबैक – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IND vs PAK U19 World Cup 2026 Super 6, Live Today Cricket Match Score and Updates: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में आज इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 6 के आखिरी मुकाबले में खेल रही हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले में एसीसी अंडर19 एशिया कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने उतरी है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ये मुकाबला बेहद खास होने वाला है.  
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 1 बजे दोपहर से खेला जाएगा. वहीं 12:30 बजे टॉस होने वाला है. इस मुकाबले को फैंस टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर ये मुकाबला जिओहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. फैंस के लिए ये मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है. 
इंडिया U19 प्लेइंग 11: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
पाकिस्तान U19 प्लेइंग 11: हमजा जहूर (विकेट कीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा. 
बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच हाल के मैचों में बॉलर-फ्रेंडली रही है. इंडिया U19 ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ इस जगह पर 352 रन बनाए थे. पेसर्स को नई बॉल से कुछ मूवमेंट मिल सकता है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स से अहम रोल निभाने की उम्मीद है.मौसम विभाग के मुताबिक आज बुलावायो का आसमान साफ रहेगा और दिन भर तेज धूप खिली रहेगी. मैच के दौरान तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और 37 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं फैंस के लिए अच्छी खबर है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस बिना किसी रुकावट के पूरे 100 ओवर का रोमांचक मुकाबला देख पाएंगे. 
ICC Under-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान 10 बार भिड़ीं हैं. इन 10 मैचों में से भारत और पाकिस्तान दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं. हालांकि पिछले कुछ सालों की टक्कर की कहानी बिल्कुल अलग रही है, क्योंकि इसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. पिछले 6 में से 5 मैच जूनियर टीम इंडिया के नाम रहे हैं.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…

टीम इंडिया ने 7वां विकेट गंवा दिया है. आरएस अंबरीश 29 रन बनाकर अली रजा का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं.
टीम इंडिया ने वेदांत त्रिवेदी का विकेट गंवा दिया है. वेदांत 68 रन बनाकर मोमिन कमर का शिकार बने हैं. इसी के साथ टीम इंडिया बहुत बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वेदांत त्रिवेदी एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 40 ओवरों में 181 रन बनाए हैं. हालांकि वेदांत और अंबरीश दोनों को ही अंत तक बल्लेबाजी करने का प्रयास करना होगा.
अभिज्ञान कुंडू का विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया अब संभल कर खेल रही है. वेदांत त्रिवेदी और आरएस अंबरीश दोनों को बड़ी पारी खेलनी होगी. जिससे टीम इंडिया आसानी से 250 रनों का आंकड़ा पार कर सके.
टीम इंडिया को मुकाबले में 5वां झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू सिर्फ 16 रन बनाकर अली हसन बलोच का शिकार बने हैं. इसी के साथ टीम इंडिया बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है.
टीम इंडिया मुश्किल में फंसी हुई थी. उस समय वेदांत त्रिवेदी बल्लेबाजी करने आए और अभी अर्धशतक जड़कर मैदान पर टिके हुए हैं. हालांकि उन्हें इस पारी को अभी और बड़ा करना होगा. जिससे टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सके.
टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. उपकप्तान विहान मल्होत्रा 21 रन बनाकर अहमद हुसैन का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया एक बार फिर से मुश्किल में आ गई है.
बैक टू बैक 3 विकेट गंवाने के बाद अब टीम इंडिया अब संभल कर बल्लेबाजी कर रही है. विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. दोनों को अभी और लंबी पारी खेलनी होगी.
टीम इंडिया ने सिर्फ 4 गेंदों के अंदर में 3 विकेट गंवा दिए. जिसके कारण ही टीम इंडिया बहुत बड़े मुश्किल में फंस गई है. सलामी बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज 16 रन बनाकर अब्दुल सुभान का शिकार बने हैं.
टीम इंडिया को 3 गेंदों में 2 बड़े झटके लगे हैं. वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल सके. दोनों ही बल्लेबाजों को मोहम्मद सैयाम ने पवेलियन भेजा. जिसके कारण ही टीम इंडिया बड़ी मुश्किल में फंस गई है.
वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज दोनों ने ही संभल कर शुरुआत की है. पाकिस्तानी गेंदबाजों की गलती के कारण रन भी आ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया मैच में शुरू से ही पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है.
टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है. वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए अली रजा पहला ओवर डाल रहे हैं.
हमजा जहूर (विकेट कीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा.
एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसके कारण अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाली है. ऐसे में पाकिस्तान ने अपने लिए मुकाबला और मुश्किल कर लिया है.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने अब तक शानदार प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में किया है. ऐसे में वो इस मुकाबले में भी अच्छा करना चाहेंगे. वहीं उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने भी गेंद और बल्ले से बहुत ज्यादा प्रभावित किया है.
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी आज पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करके शतक जड़ना चाहेंगे. जिससे वो अपनी टीम को मुकाबले में बड़ी जीत दिला सके. सूर्यवंशी अभी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के 2 तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. अली रजा और अब्दुल सुभान ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. दोनों ही हर मैच में विकेट निकालकर अपनी टीम को मैच जिताया है.
पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. टीम इंडिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार शतक जड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाजों को समीर को जल्दी पवेलियन भेजना होगा.
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को एसीसी अंडर19 एशिया कप के फाइनल में बुरी हार का सामना करना पड़ा था. अब टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज करके उस हार का बदला लेने के लिए उतरेगी.
पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी हैं, तो उन्हें कम से कम 105 रनों से जीतना होगा. वहीं लक्ष्य का पीछा करते समय 29.2 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी. वहीं टीम इंडिया को बस जीतना होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News