IND A vs PAK A: 'नो हैंडशेक' के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच टॉस पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, भिड़े दोनों कप्तान – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पहले टॉस के फैसले को लेकर हुआ ड्रामा (PIC Credit-X/Sonysportsnetwork)
India A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबले से पहले टॉस के दौरान जमकर ड्रामा देखने को मिला. ग्रुप-बी के इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, टॉस के नतीजे को लेकर कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही. दरअसल, टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने सिक्का उछलने से पहले ‘हेड्स’ कहा था. सिक्का जमीन पर गिरने के बाद प्रेजेंटर ने ‘टेल्स’ आने की घोषणा कर दी. इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने सिक्के को ध्यान से देखा.
इस दौरान अब्दुल समद ने सिक्के की ओर इशारा करते हुए प्रेजेंटर से कहा, “यह हेड्स है, यह हेड्स है.” इसके बाद सिक्के को दोबारा देखा गया और पाकिस्तान को टॉस का विजेता घोषित किया गया. बता दें कि, इस मुकाबले के लिए भारत ए और पाकिस्तान ए दोनों ने अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी.
Pakistan Shaheens have won the toss and elected to bat first. 🪙

How many can our bowling attack bundle them out for? 👀

Watch India A vs Pakistan A in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026 LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/0Hr2dr8gsG
भारत ए – वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.
पाकिस्तान ए – शमील हुसैन, माज़ सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ़, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफ़यान मोक़िम, अली रज़ा.
खबर अपडेट हो रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News