Gaya News: बोधगया स्थित बीटीएमसी कार्यालय के सभागार में रविवार को निरंजना नदी के संरक्षण, विकास और धार्मिक-पर्यटन महत्व को लेकर बैठक हुई। इसमें विभिन्न देशों के बौद्ध मठों के भिक्षुओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया भिक्षु संघ के भंते प्रज्ञादीप ने की, जबकि संचालन महाबोधि मंदिर के वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. दीनानंद ने किया। बैठक में महाराष्ट्र से पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य सलाहकार (जल संरक्षण) सचिन कुलकर्णी भी शामिल हुए। इस दौरान नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर कई सुझाव दिए गए। निर्मल योजना ट्रस्ट के महासचिव सुरेश सिंह ने निरंजना नदी को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित करने की मांग उठाई। साथ ही महाबोधि घाट, सुजाता घाट और मुचलिन्द घाट के निर्माण का सुझाव दिया।
बिहार गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार पप्पू ने नदी के दोनों किनारों पर सरकारी जमीन में महाबोधि पार्क विकसित करने की बात कही। वहीं, निरंजना (फल्गु) रिचार्ज मिशन के संयोजक संजय सज्जन ने नदी पर अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। अंत में डॉ. करुणा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में तिब्बत मंदिर के इंचार्ज आमजी लामा, लाओस टेंपल के इंचार्ज साईसाना बौद्धवांग सहित कई भिक्षु मौजूद रहे।
(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play