इंडिया अंडर-19 ने सोमवार (30 जून) को इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। आयुष म्हात्रे की टीम ने 290 रन बनाए। वह 50 ओवर नहीं खेल पाई और 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गई। 32 रन एक्स्ट्रा से बने।
वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार और कनिष्क चौहान ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। इंग्लैंड अंडर-19 के लिए एलेक्स फ्रेंच ने 4 विकेट झटके। पहला मैच हारने वाली इंग्लैंड अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
आयुष म्हात्रे खाता नहीं खेल पाए। वैभव सूर्यवंशी 45, विहान मल्होत्रा 49, मौल्यराजसिंह चावड़ा ने 33, अभिज्ञान कुंडु ने 32, राहुल कुमार ने 47 और कनिष्क चौहान ने 45 रन बनाए। आरएस अंबरिश ने 4, मोहम्मद इनान ने 6 और हेनिल पटेल ने 7 रन बनाए। युद्धजीत गुहा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह ब्रेकिंग न्यूज है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…
टी राजा सिंह ने कहा कि बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए। मैं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं, जो हमारे साथ विश्वास के साथ खड़े थे और जो आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।