Feedback
अभिषेक शर्मा एक बार फिर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही ओवर से ही उन्होंने गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया. अभिषेक ने आईपीएल के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कमाल का रिकॉर्ड बना दिया.
अभिषेक ने महज 30 गेंदों में शतक जड़ दिया. अभिषेक ने 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया. अपनी पारी में अभिषेक ने कुल 11 छक्के लगाए. राशिद खान ने उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया. अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 108 रन जड़ने में कामयाबी हासिल की.
अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में भी अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का ध्यान खींचने का काम किया था. सीरीज में लगातार रन बनाने का फायदा अभिषेक शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में भी मिली. वह टी20 आईसीसी रैंकिंग में अब दूसरे स्थान पर आ चुके हैं.
अभिषेक शर्मा ने पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले यानी पहले 6 ओवरों में इतिहास रच दिया है. साल 2026 में दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिषेक ने पावरप्ले के दौरान महज 22 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली.
इस विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले 6 ओवरों में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक ने पुर्तगाल के कुलदीप घोलिया और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है.
अभिषेक से पहले यह रिकॉर्ड कुलदीप घोलिया के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2023 में जिब्राल्टर में माल्टा के खिलाफ पावरप्ले में 25 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड इस सूची में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. हेड ने 2024 में एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ कहर बरपाते हुए शुरुआती 6 ओवरों में 22 गेंदों पर नाबाद 73 रन ठोके थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू