Live
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Score And Updates: ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ पहली पारी में 474 रन बनाए. मेजबान टीम की ओर से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन की पारी खेली. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. भारत के स्टार बल्लेबाजों को अब दम दिखाने की बारी है. इस सीरीज में भारत की ओर से बुमराह इकलौते गेंदबाज हैं जो कंगारू बल्लेबाजों पर असर डाल रहे हैं. बुमराह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अभी तक 25 विकेट ले चुके हैं.उन्होंने इस सीरीज में पर्थ टेस्ट में 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था जबकि एडिलेड में बुमराह ने 4 विकेट हॉल लिए. गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बुमराह ने 6 विकेट हॉल अपने नाम किए. भारत 32.1 ओवर के बाद 118/2
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में आमने सामने हैं.मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है.दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने करियर का 34वां टेस्ट शतक ठोककर भारत की मुश्किलें बढ़ा दी.कप्तान पैट कमिंस के साथ स्मिथ ने 100 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर की ओर ले गए.कमिंस 49 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी बायें हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. भारतीय टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी.मनमोहन सिंह का देहांत बीती रात दिल्ली के एम्स में हो गया.वह उम्र संबंधी समस्या से जूझ रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन की पारी खेली वहीं बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए.
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन रिकॉर्ड 87242 दर्शक मैदान में जुटे. जो दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक दिन की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है. चौथे टेस्ट के पहले दिन के टिकट मैच से दो सप्ताह पहले ही बिक गए थे.दर्शकों को पहले दिन रोमांचक क्रिकेट भी देखने को मिला.
‘विराट कोहली मुझसे गलती से टकरा गए’
विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच पहले दिन मैदान पर झड़प हो गई थी. लेकिन कोंस्टास ने इसे तूल नहीं देते हुए कहा कि कोहली गलती से उनसे टकरा गए.ऑस्ट्रेलियाई पारी के दसवें ओवर के बाद जब खिलाड़ी एक दूसरे के सामने से गुजर रहे थे तब कोहली और कोंस्टास के कंधे टकरा गए. दोनों खिलाड़ियों ने पलटकर एक दूसरे को घूरकर देखा और कुछ बोले भी. पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कोंस्टास ने कहा कि कोहली जान बूझकर उनसे नहीं टकराए थे. उन्होंने कहा ,‘विराट कोहली गलती से मुझसे टकरा गए. यह क्रिकेट है और तनाव में ऐसा हो जाता है.मुझे लगता है कि हम दोनों पर जज्बात हावी हो गए थे.मुझे समझ में ही नहीं आया. मैं अपने दस्ताने पहन रहा था कि अचानक उनका कंधा मुझसे टकराया. क्रिकेट में यह सब होता रहता है.
(122.4) RR 3.86
(32.1) RR 3.67
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: यशस्वी जायसवाल ने शानदार फिफ्टी जड़ी. उन्होंने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक जमाया. जायसवाल के साथ विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं. जायसवाल ने पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा था. भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 99 रन हो चुका है.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की जोड़ी भारतीय स्कोर को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है. भारत ने रोहित शर्मा और केएल राहुल के विकेट गंवा दिए हैं. भारत का पहली पारी में स्कोर 86 रन पर 2 विकेट है.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू हो चुका है. ओपनर यशस्वी जायसवाल के साथ विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों को पर भारतीय पारी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है. 17 ओवर में भारत का स्कोर 58/2.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: भारत ने टी ब्रेक पर अपनी पहली पारी में 51 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. टी ब्रेक से ऐन पहले आखिरी गेंद पर राहुल को कमिंस ने 24 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. भारतीय टीम मुश्किल में है.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: पैट कमिंस ने इस सीरीज में रोहित शर्मा को तीसरी बार आउट किया. इससे पहले कमिंस ने रोहित को दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में भी अपना शिकार बनाया था. रोहित इस सीरीज में पहली बार ओपनिंंग में उतरे थे. भारत का पहली पारी में स्कोर 30/1.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: भारत को शुरुआती झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा. कप्तान रोहित को पैट कमिंस की गेंद पर स्कॉट बोलैंड ने कैच लपका. रोहित 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने 8 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है. रोहित शर्मा ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल के साथ उतरे हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मिचेल स्टार्क कर रहे हैं.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 374 रन बनाए. स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन की पारी खेली. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: स्टीव स्मिथ 140 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 197 गेंदों पर 13 चौके और 3 छक्के जड़े. स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 11वां शतक जड़ा.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: लंच के बाद भारत के ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट जल्दी जल्दी झटक लिए. ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 455 रन बनाए. जडेजा ने स्टार्क को बोल्ड किया जबकि आकाशदीप ने स्मिथ को 140 रन पर पवेलियन भेजा.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: ऑस्ट्रेलिया ने लंच ब्रेक के समय पहली पारी में 7 विकेट पर 454 रन बना लिए. स्मिथ 139 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि मिचेल स्टार्क 15 रन बनाकर नाबाद लौटे.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: भारत को सातवीं सफलता मिल गई है. रवींद्र जडेजा ने पैट कमिंस को 49 के स्कोर पर नीतीश के हाथों कैच कराया. भारतीय टीम कमिंस के विकेट के साथ वापसी कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 411/7.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: स्मिथ और कमिंस के बीच 100 रन की साझेदारी हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया का पहली पारी में स्कोर 400 पर पहुंच गया है. भारतीय गेंदबाज असरहीन साबित हो रहे हैं. टीम इंडिया की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: स्टीव स्मिथ ने नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर चौका जड़कर अपना 34वां टेस्ट शतक पूरा किया. उन्होंने 167 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 379 रन बना लिए हैं.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: स्टीव स्मिथ ने अपने 34वें टेस्ट शतक से 8 रन दूर हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400 के करीब पहुंच गया है. स्मिथ 92 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि पैट कमिंस 34 रन पर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 6 विकेट पर 365 रन बना लिए हैं.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्टीव स्मिथ को अपनी गेंदों पर खूब परेशान कर रहे हैं. स्मिथ दूसरे दिन सुबह बुमराह की कई गेंदों पर बीट हुए. दोनों के बीच रोचक जंग चल रही है. देखना होगा कि कौन बाजी मारता है.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेल रहे भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर बांह में काली पट्टी बांधकर उतरे हैं.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस की जोड़ी मोर्चे पर है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पहली पारी में 350 के करीब पहुंच गया है. स्मिथ अपने शतक की ओर धीरे धीरे बढ़ रहे हैं. भारत को सातवें विकेट की तलाश है.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Cricket Score And Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की.
न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपनका स्वागत है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. इस मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में आमने सामने हैं.मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है.दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने करियर का 34वां टेस्ट शतक ठोककर भारत की मुश्किलें बढ़ा दी.कप्तान पैट कमिंस के साथ स्मिथ ने 100 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर की ओर ले गए.कमिंस 49 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी बायें हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. भारतीय टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी.मनमोहन सिंह का देहांत बीती रात दिल्ली के एम्स में हो गया.वह उम्र संबंधी समस्या से जूझ रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन की पारी खेली वहीं बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए.
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन रिकॉर्ड 87242 दर्शक मैदान में जुटे. जो दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक दिन की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है. चौथे टेस्ट के पहले दिन के टिकट मैच से दो सप्ताह पहले ही बिक गए थे.दर्शकों को पहले दिन रोमांचक क्रिकेट भी देखने को मिला.
‘विराट कोहली मुझसे गलती से टकरा गए’
विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच पहले दिन मैदान पर झड़प हो गई थी. लेकिन कोंस्टास ने इसे तूल नहीं देते हुए कहा कि कोहली गलती से उनसे टकरा गए.ऑस्ट्रेलियाई पारी के दसवें ओवर के बाद जब खिलाड़ी एक दूसरे के सामने से गुजर रहे थे तब कोहली और कोंस्टास के कंधे टकरा गए. दोनों खिलाड़ियों ने पलटकर एक दूसरे को घूरकर देखा और कुछ बोले भी. पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कोंस्टास ने कहा कि कोहली जान बूझकर उनसे नहीं टकराए थे. उन्होंने कहा ,‘विराट कोहली गलती से मुझसे टकरा गए. यह क्रिकेट है और तनाव में ऐसा हो जाता है.मुझे लगता है कि हम दोनों पर जज्बात हावी हो गए थे.मुझे समझ में ही नहीं आया. मैं अपने दस्ताने पहन रहा था कि अचानक उनका कंधा मुझसे टकराया. क्रिकेट में यह सब होता रहता है.
आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ लौट आए गांव, अब 1 एकड़ खेत से सैलरी से 7 गुना इनकम, हर जगह हो रही चर्चा
न रोहित शेट्टी, न संजय लीला भंसाली, ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर डायरेक्टर, 1700 करोड़ की संपत्ति का है मालिक
Tourist Place: पश्चिम चंपारण के वे स्थान, जहां जाकर मना सकते हैं नया साल, नजारा होता है बेहद खूबसूरत!
कमाल का है झटपट तेल! इन खास जड़ी बूटियों से किया जाता है तैयार, आदिवासी ऑयल को दे रहा टक्कर
कच्ची हो या पकी, हर हाल में मिलेगा मुनाफा, इस फसल की करें खेती, फिर होगी छप्परफाड़ कमाई
मित्र के मिला आइडिया…तो शुरू कर दिया ये काम, सिर्फ 40 दिन में लाखों की हो रही बचत
Agriculture Tips: गाजर घास को नष्ट करने के लिए इस दवा का करें प्रयोग, वरना फसल के उत्पादन में आएगी कमी
रांची में ठंड के कपड़ों की बंपर सेल, 2000 की जैकेट सिर्फ 300 में, जल्दी करें मौका छूट न जाए
Bareilly pickle: बहराइच के लोग बरेली के अचार का ले रहे मजा, ये वैरायटी सबसे खास
लाइव ब्लॉग
7 minutes ago
12 minutes ago
an hour ago
18 hours ago