IND vs AUS, 5th Test Day 3, Live Updates: सिडनी में आज होगा सीरीज का फैसला? सारी नजरें जसप्रीत बुमराह पर – TV9 Bharatvarsh

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट सिडनी में तीन जनवरी से शुरू हुआ था. मैच का आज तीसरा दिन है. बता दें कि दूसरे दिन स्टम्प के समय भारतीय टीम का स्कोर दूसरी पारी में 6 विकेट पर 141 रन था. वहीं रवींद्र जडेजा 8 रन बनाकर नाबाद और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद टिके हुए हैं. कुल मिलाकर भारत की लीड 145 रन हो चुकी है.
India vs Australia Live: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है और कौन इस ट्रॉफी को उठाएगा, इसका फैसला आज भी हो सकता है. सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है और टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी को 141 रन (6 विकेट) के स्कोर से आगे बढ़ाने उतरेगी. भारतीय टीम के पास फिलहाल 145 रन की बढ़त है. टीम इंडिया इस बढ़त को कम से कम 200 रन से आगे पहुंचाने की उम्मीद करेगी क्योंकि इस मैच में टीम के कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर संदेह बना हुआ है. बुमराह को दूसरे दिन पीठ में ऐंठन के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा था.
Published On – Jan 05,2025 4:50 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News