IND vs AUS 5th Test Score Updates Day 1 Score LIVE: क्या रोहित शर्मा को मिलेगा मौका? स‍िडनी टेस्ट का आगाज आज, थोड़ी देर में टॉस – Aaj Tak

Feedback
India vs Australia 5th Test SCG Live Updates: भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आख‍िरी टेस्ट स‍िडनी में आज (3 जनवरी) है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 4:30 पर होना है. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं या बड़ा सवाल है. 
पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फ‍िर एड‍िलेड टेस्ट ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. मेलबर्न में ऑस्ट्रेल‍िया ने 184 रनों से धांसू जीत दर्ज की. इस तरह वो सीरीज में फ‍िलहाल 2-1 से आगे है. स‍िडनी में हो रहे इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रह‍िए…हम लगातार इस स्टोरी को अपडेट कर रहे हैं. 
भारतीय टीम से आकाश दीप बाहर 
भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ में दर्द के कारण पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं; आकाश ने बिस्बेन और मेलबर्न में अब तक दो टेस्ट में पांच विकेट लिए.  वह थोड़ा बदकिस्मत रहे कि अधिक विकेट नहीं ले पाए, क्योंकि दो मैचों के दौरान उसकी गेंदबाजी से कई कैच छूट गए. 
ऑस्ट्रेल‍िया में होगा 31 साल के ख‍िलाड़ी का डेब्यू
स‍िडनी के स‍िडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले अंत‍िम टेस्ट मुकाबले के ल‍िए  मिचेल मार्श को बाहर कर ब्यू वेबस्टर को टीम में शामिल करने का फैसला किया गया है. मार्श ने इस सीरीज में 10.42 के एवरेज से 73 रन बनाए. वहीं 31 साल के वेबस्टर ने मार्च 2022 से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 57.10 की औसत से रन बनाए हैं, जबकि 31.70 की औसत से 81 विकेट भी लिए हैं. मिचेल स्टार्क सिडनी में खेलेंगे 
मार्श क्यों हुए बाहर…
पिछले तीन टेस्ट मैचों में मार्श को केवल 13 ओवर करवाए गए. 33 वर्षीय मार्श को पर्थ में पहले टेस्ट के बाद पीठ की शिकायत हुई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई प्रबंधन ने तब से जोर देकर कहा है कि उनके लिए कोई फिटनेस चिंता नहीं है.  लेकिन मार्श को बल्ले से जूझना पड़ा. उन्होंने पिछली पांच पारियों में 9, 5, 4, 2 और 0 के स्कोर बनाए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे मुश्किल में हैं. 
ऑस्ट्रेलिया की स‍िडनी टेस्ट के ल‍िए प्लेइंग इलेवन: सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिशेल  स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड
भारतीय टेस्ट टीम का सिडनी में रिकॉर्ड
कुल टेस्ट: 13
जीते: 1
हारे: 5
ड्रॉ: 7
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में H2H
कुल टेस्ट सीरीज: 28
भारत जीता: 11
ऑस्ट्रेलिया जीता: 12
ड्रॉ: 5
ऑस्ट्रेलिया में भारत का टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड
कुल टेस्ट सीरीज: 13
भारत जीता: 2
ऑस्ट्रेलिया जीता: 8
ड्रॉ: 3
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा
22-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ (भारत 295 रनों से जीता)
6-8 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट से जीत)
14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन (ड्रॉ)
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया की 184 रनों से जीत)
03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी

 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News