—विज्ञापन—
England Possible Playing 11: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों देशों का प्रदर्शन टूर्नामेंट अब तक धमाकेदार साबित हुआ है. भारत टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पराजित किया था. अब इंग्लिश टीम बदला लेने और फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. सभी के मन में सवाल है कि इंग्लैंड की प्लेइंग 11 कैसी होगी.
भारत के खिलाफ महामुकाबले में इंग्लैंड के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. पिछले मैच में रेहान अहमद खेल रहे थे लेकिन वानखेड़े में मैच होगा. इस पिच पर बाउंस मिलता है. ऐसे में उनकी जगह जेमी ओवरटन को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. लियाम डॉसन, आदिल रशीद और विल जैक्स के रूप में उनके पास वैसे भी तीन शानदार स्पिन गेंदबाजी विकल्प होंगे. बल्लेबाजी में जोस बटलर और हैरी ब्रूक पर फैंस की नजर रहने वाली है.
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: जीत के बाद संजू सैमसन के खिलाफ ICC उठाएगा सख्त कदम? हेलमेट फेंकने पर मिल सकती है सजा
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.
टीम इंडिया ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसा लग रहा है, जैसे भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी सबसे बेहतरीन प्लेइंग 11 ढूंढ ली है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं, वहीं ईशान किशन को नंबर 3 का स्पॉट दे दिया गया है. जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल पर गेंदबाजी का मुख्य रूप से दारोमदार रहेगा. टीम इंडिया शायद ही अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को बदलना चाहेगी.
भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
A post shared by ICC (@icc)
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर होने के बावजूद टॉप पर पाकिस्तानी बल्लेबाज, रिकॉर्ड तोड़ना लगभग नामुमकिन!

न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in