IND vs ENG T20: ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शनिवार (4 जुलाई) को खेला गया टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने दो छक्के लगाए, लेकिन 14 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए. इसके बाद, अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रन जोड़े. ईशान किशन ने 49 रन की जिम्मेदार पारी खेलकर टीम को संभाला. आखिरी ओवरों में तिलक वर्मा ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.
191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट और जोस बटलर को आउट कर भारत को बड़ी बढ़त दिला दी. लेकिन इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने सिर्फ 15 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने एक ही ओवर में अर्शदीप के खिलाफ 27 रन बटोर लिए. ब्रूक के आउट होने के बाद जैकब बेथेल ने पारी को संभाले रखा. टॉम बैंटन ने भी 39 रन का अहम योगदान दिया और दोनों ने मिलकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
भारत ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की. अक्षर पटेल ने हैरी ब्रूक का विकेट लेने के साथ टी20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह ने लगातार दबाव बनाया. एक समय इंग्लैंड को आखिरी पांच ओवर में 49 रन चाहिए थे, लेकिन 17वें ओवर में रवि बिश्नोई ने दो नो-बॉल फेंक दीं. फ्री-हिट का पूरा फायदा उठाते हुए जैकब बेथेल ने तीन छक्के और एक चौका जड़कर 29 रन बटोर लिए. यही ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
17वें ओवर के बाद, मुकाबला पूरी तरह इंग्लैंड के पक्ष में चला गया. बेथेल ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया और आखिर तक नाबाद 76 रन बनाकर टीम को 19वें ओवर में जीत दिला दी. अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लेकर भारत की उम्मीदें जिंदा रखने की कोशिश की, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कैच भी लपका. हालांकि, बेथेल की समझदारी भरी बल्लेबाजी के सामने भारत की कोशिशें नाकाम रहीं. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED