Written By Ujjaval Palanpure
भुवनेश्वर कुमार का न्यूजीलैंड में T20I रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है (Image: PTI)
Bhuvneshwar Kumar Record in NZ: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी T20I मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में भुवी पर सभी की नजरें हैं. भुवनेश्वर कुमार अपनी शानदार स्विंग के लिए जाने जाते हैं, जिस वजह से लग रहा है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला T20I जरूर खेलेंगे. हालांकि, न्यूजीलैंड की धरती पर उनके आंकड़े चिंताजनक हैं.
भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड में अब तक 5 T20I मैच खेले हैं और वे सिर्फ 4 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. भुवनेश्वर की इकोनॉमी 8.40 की रही है और उनका गेंदबाजी औसत 40.00 का है. अन्य देशों के मुकाबले कुमार की सबसे खराब इकोनॉमी न्यूजीलैंड में ही है. अब तक वे न्यूजीलैंड की धरती पर एक भी बार एक से अधिक विकेट नहीं ले पाए हैं. साफ तौर पर भुवनेश्वर का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इसी वजह से सवाल है कि उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं.
न्यूजीलैंड की पिचों पर स्पिनर्स को मदद नहीं मिलती है और तेज गेंदबाजों को फायदा नहीं होता है. अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. प्रिंस यादव और मयंक यादव में से कोई एक ही खेल सकता है. इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी भी तेज गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, तोड़ा स्मृति मंधाना का खास रिकॉर्ड
भारतीय टीम को तीन मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए. इसी वजह से भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया जा सकता है. पिछले दो IPL सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने अंतिम ओवरों में किफायती गेंदबाजी की है, जिस वजह से उन्हें मौका मिल सकता है. भारतीय टीम पिछले कुछ समय से डेथ ओवरों में ही संघर्ष कर रही है और भुवी यहां फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अब तक 88 T20I मैच खेले हैं और वो 90 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. भुवनेश्वर की इकोनॉमी सिर्फ 6.96 रही है और उन्होंने 23.10 के औसत से गेंदबाजी की है. भुवी अपने T20I करियर में दो बार 5 विकेट हॉल झटक चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4 रन देकर 5 विकेट लेना है. RCB के इस स्टार गेंदबाज का इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड अच्छा है और अब कीवी टीम के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करके न्यूजीलैंड में भी अपना T20I रिकॉर्ड सुधारना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301