Shreeom Singh
Date: 27-10-26 11:39
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. इस स्टेडियम को पहले स्काई स्टेडियम के नाम से जाना जाता था. यहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है.
तीसरे मुकाबले में ईशान किशन नहीं खेलेंगे. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं, इस पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं, भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर भी नजर होगी. वह पिछले दो मैचों में 8 ओवर गेंदबाजी करते हुए 99 रन दे चुके हैं. दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 150 छक्के पूरे करने का मौका है.
मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. ऐसे में अगर आप भी भारत और न्यूजीलैंड का यह मुकाबला बिना अलग से पैसे खर्च किए देखना चाहते हैं, तो जानिए लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़ी जानकारी.
कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. वहीं, टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा.
फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच Sony LIV पर बिना अतिरिक्त पैसे दिए देखने के लिए सबसे पहले अपना मोबाइल रिचार्ज प्लान चेक करें. हो सकता है कि आपके प्लान के साथ Sony LIV का सब्सक्रिप्शन पहले से ही मिल रहा हो.
उदाहरण के तौर पर, जियो के कुछ रिचार्ज प्लान, जैसे 349 रुपये और 500 रुपये वाले प्लान में Sony LIV का सब्सक्रिप्शन शामिल हो सकता है. अगर आपके प्लान में यह सुविधा है, तो आपको अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं होगी.
इसी तरह एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहक भी अपने रिचार्ज प्लान की जानकारी चेक कर सकते हैं. हालांकि, सब्सक्रिप्शन की सुविधा प्लान के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.
भारत की टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र और वरुण चक्रवर्ती.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें