वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान और कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा और कड़ा कर दिया है। 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना है।
विपक्ष इस महारैली के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है।
विपक्षी दलों ने 1 नवंबर की रैली से ठीक पहले 30 अक्टूबर को दिल्ली में एक ‘मॉक पार्लियामेंट’ यानी प्रतीकात्मक संसद आयोजित करने का फैसला किया है।
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल के अनुसार, विपक्षी नेता 30 अक्टूबर को मॉक पार्लियामेंट चलाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगे आरोपों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेंगे और सार्वजनिक रूप से उनके इस्तीफे की मांग करेंगे।
इसके बाद ‘दिल्ली चलो’ अभियान के तहत देशभर से विपक्षी कार्यकर्ता और नागरिक समाज के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे, जिसका समापन 1 नवंबर को रामलीला मैदान की महारैली में होगा।
1 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर विपक्षी दल बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रहे हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए इस रैली में कम से कम 10 लाख लोगों को जुटाया जाएगा।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
इस महारैली में केवल राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि सिनेमा और नागरिक समाज की बड़ी हस्तियां भी नजर आएंगी। इसमें अभिनेता से नेता बने कमल हासन, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता-वकील प्रशांत भूषण के शामिल होने की उम्मीद है।
सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी 30 अक्टूबर को ही दिल्ली पहुंच सकती हैं। चुनाव आयोग के साथ उनकी एक बैठक और विपक्ष के ‘पब्लिक इमपीचमेंट’ कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी इस पूरे आंदोलन को और धार दे सकती है।
‘इंडिया’ गठबंधन का आरोप है कि चुनाव आयोग का SIR अभियान पारदर्शी नहीं है और इसके जरिए लाखों वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में इस रैली के आयोजन की अनुमति दे दी है और ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play