Edited By Sanjeet
भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होगा दूसरा वनडे मुकाबला (Pic Credit- PTI)
India vs New Zealand: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शानदार जीत के साथ की. ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा, जहां भारत की नजरें दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त को 2-0 करने पर होंगी, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड की टीम वापसी करना चाहेगी. इससे पहले आइए जानते हैं वेलिंगटन के मैदान पर भारत का वनडे रिकॉर्ड कैसा रहा है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. वेलिंगटन में भारतीय टीम ने अपना पिछला वनडे मैच साल 2019 में खेला था. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबले में हार मिली है. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.
भारत ने यहां पहली बार साल 2023 में वनडे मुकाबला खेला था, जिसमें टीम को 2 विकेट से जीत मिली थी. इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला साल 2009 में खेला था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया. वहीं, साल 2014 में भारत को इस मैदान पर खेले अपने तीसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में कीवी टीम ने भारत को एकतरफा अंदाज में 87 रनों से हराया था. हालांकि, साल 2019 में खेले अपने चौथे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 35 रनों से मात दी थी.
वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में मेजबान न्यूजीलैंड ने अब तक कुल 30 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 17 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि 11 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 2 मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे. साल 2019 में भारत के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक मुकाबला खेला था, जिसमें कीवी टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में मेजबान टीम अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी.
Auckland ✅
Hello from Wellington as the focus shifts to the 2️⃣nd ODI 👋#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/3VkE8rikR8
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: 7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में किया खत्म
भारत (पहले 3 वनडे मैचों के लिए): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकिब नबी.
न्यूजीलैंड (पहले 3 वनडे के लिए): मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: मोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका, प्लेइंग 11 से कटेगा पत्ता!
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301