Diwali 2026 Lucky Zodiac Signs: दिवाली का त्योहार इस साल 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन घरों में दीपक जलाए जाते हैं और मां लक्ष्मी से धन-वैभव की कामना की जाती है।
इस बार दिवाली पर ग्रहों की स्थिति भी ज्योतिषीय दृष्टि से खास मानी जा रही है। नवंबर महीने में शुक्र, गुरु और शनि समेत कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव हुआ है। इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 5 राशियों के लिए दिवाली का समय विशेष रूप से शुभ रह सकता है। इन राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलने के साथ कारोबार में भी लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं, दिवाली पर किन 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है।
पंचांग के अनुसार, दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। साल 2026 में अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के बजाय प्रदोष काल में अमावस्या होने के कारण दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी।
दिवाली: 8 नवंबर 2026, रविवार
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 8 नवंबर, सुबह 11:27 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए दिवाली अच्छी खबर लेकर आ सकती है। आर्थिक मामलों में राहत मिलने के योग हैं। आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में काम की तारीफ होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। इस दौरान कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की भी संभावना है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए दिवाली का समय अच्छा रहने वाला है। धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।
सिंह राशि– सिंह राशि वालों के लिए दिवाली खास रह सकती है। गुरु का आपकी ही राशि में होना शुभ परिणाम दे सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कारोबार में नई डील मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
तुला राशि– तुला राशि वालों को दिवाली पर आर्थिक लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कारोबार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आय के नए साधन बन सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिवाली भाग्यशाली साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा बढ़ने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play