आज भारत और न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट का तीसरा दिन है. न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर समाप्त हुई थी, जिसके जवाब में भारत के तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने कम से कम अर्धशतक जरूर लगाया है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 159/1 था. केएल राहुल 52 रन बना चुके थे, जबकि देवदत्त पडिक्कल 16 रन बना चुके थे.
मैच के तीसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया. केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है, दोनों ही अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके हैं. इससे पहले भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक लगाया था, जिन्होंने 85 रन बनाए थे.
टेस्ट मैच में वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर 438 रनों का है. टीम इंडिया अपना निजी स्कोर बेहतर करने की तरफ आगे बढ़ रही है. भारतीय बैटिंग लाइन-अप में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल भी शामिल हैं. अंशुल कंबोज भी बैटिंग कर सकते हैं, इसलिए भारत के पास नंबर-9 तक बढ़िया बैटिंग मौजूद है.
तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 118 रन की हो गई है. ऋषभ पंत अभी 55 रन बना चुके हैं.
शुभमन गिल 98 रन बनाकर आउट हो गए हैं. जैकब डफी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. यह तीसरे दिन का आखिरी ओवर था, लेकिन गिल तीन गेंद एयर सर्वाइव नहीं कर पाए. गिल अपनी 78वीं टेस्ट पारी में 12वां शतक पूरा करने वाले थे. गिल अगर शतक पूरा कर लेते तो भारत के लिए चौथे सबसे तेज 12 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज होते.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.