IND vs PAK: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE? जानें पूरी डिटेल्स – News24 Hindi

Written By Sanjeet
India vs Pakistan, Hong Kong Sixes: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. भारत-पाकिस्तान की टीमें हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को एक-दूसरे से भिड़ेंगी. अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो जान लीजिए कि यह मैच न तो JioHotstar पर आएगा और न ही Sony LIV पर. इसके लिए आपको अलग प्लेटफॉर्म का सहारा लेना होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस का मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हांगकांग के मोंग कोक स्थित मिशन रोड ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा. इस टूर्नामेंट में 6-6 खिलाड़ियों की टीमें मैदान पर उतरती हैं और मुकाबला 6 ओवर का होता है. ऐसे में फैंस को कम समय में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी. टीम इंडिया की कप्तानी क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान मोहम्मद अब्बास अफरीदी के हाथों में है.
हांगकांग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट का अधिकार Sony Sports Network के पास हैं. टीवी पर भारत-पाकिस्तान मुकाबला Sony Sports Ten 2 और इसके HD चैनल पर देखा जा सकता है. वहीं, मोबाइल या लैपटॉप यूजर्स FanCode ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे T20I में सिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप सिंह रच देंगे इतिहास, एक साथ 3 बड़े रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News