IND vs PAK Asia Cup Final Live Score: मंच पर खड़े रहे मोहसिन नकवी, भारत ने नहीं ली पीसीबी अध्यक्ष के हाथों … – News18 Hindi

IND vs PAK Live Cricket Score: अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर गिफ्ट में कार मिली है. उन्होंने कहा कि कार का मिलना मेरे लिए बड़ी बात है. टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाकर मैं खुश हूं. अभिषेक ने एशिया कप में सर्वाधिक 314 रन बनाए.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारत से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि इस हार को पचा पाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि हमने बल्लेबाजी करते हुए विकेट गंवाए, हमने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पर्याप्त रन नहीं बना पाए. हमने स्ट्राइक रोटेट नहीं की और बहुत सारे विकेट गंवा दिए. हमें अपनी बल्लेबाजी को जल्द ही सुधारना होगा. उन्होंने शानदार गेंदबाजी की.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारत के अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है.  अभिषेक  ने 7 मैचों में सबसे अधिक 314 रन बनाए. उन्होंंने लगातार तीन अर्धशतक जड़े. 
IND vs PAK Live Cricket Score: फाइनल में नाबाद 69 रन की पारी खेलकर यादगार जीत दिलाने वाले तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारतीय टीम ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं. भारत की खिताबी जीत के डेढ़ घंंटे बाद तक प्रजेंटेशन सेरेमनी शुरू नहीं हुआ था. पाकिस्तानी खिलाड़ी ड्रेसिंगरूम से बाहर नहीं निकल रहे थे जबकि मोहसिन नकवी ग्राउंड पर ट्रॉफी देने के लिए खड़े थे.
IND vs PAK Live Cricket Score: रिंकू सिंह के बल्ले से विनिंग शॉट निकला.भारत को जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे. रिंकू सिंह ने चौका जड़कर भारत को खिताबी जीत दिलाई.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीत ली है. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया.
IND vs PAK Live Cricket Score:  भारत ने शिवम दुबे का विकेट गंवा दिया है. भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए. रिंकू सिंह और तिलक वर्मा की जोड़ी मोर्चे पर है.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारत को जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रन चाहिए. तिलक वर्मा और शिवम दुबे पर भारत को जीत दिलाने का दारोमदार है. तिलक अर्धशतक जड़कर नाबाद हैं वहीं शिवम दुबे भी 2 छक्का जड़कर डटे हुए हैं.
IND vs PAK Live Cricket Score: तिलक वर्मा ने 40 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. दूसरे छोर से शिवम दुबे भी वर्मा का साथ दे रहे हैं. भारत ने मुकाबले में वापसी कर ली है. अब पूरा दबाव पाकिस्तान पर आ गया है.
IND vs PAK Live Cricket Score:  भारत ने संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया है. संजू सैमसन ने आउट होने से पहले शानदार छक्का जड़ा.  उन्हें अबरार अहमद की गेंद पर फरहान ने कैच किया. भारत का चौथा विकेट 77 के स्कोर पर गिरा. अब पूरा दारोमदार तिलक वर्मा और शिवम दूबे पर है.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 58 रन बना  लिए हैं.  संजू सैमसन और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. भारत को जीत के लिए अब 60 गेंदों पर 89 रन की जरूरत है.
IND vs PAK Live Cricket Score: फहीम अशरफ ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया. गिल को 12 के स्कोर पर अशरफ ने हारिस रउफ के हाथों कैच कराकर भारत को तीसरा विकेट झटका.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारत ने सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिया है. अभिषेक शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. सूर्या को शाहीन अफरीदी ने सलमान आगा के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया. भारत को दूसरा झटका 10 के स्कोर पर लगा. भारत 147 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा है.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया. अभिषेक के आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गए. वह 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए.  उन्हें फहीम अशरफ ने अपना शिकार बनाया.
IND vs PAK Live Cricket Score: पाकिस्तान ने भारत के सामने 147 रन का  लक्ष्य रखा है. पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए जबकि बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.
IND vs PAK Live Cricket Score: बुमराह ने हारिस रउफ को क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान को नौवां झटका दिया. हारिस को बोल्ड करने के बाद  बुमराह भी हाथ से प्लेन गिराते नजर आए. रउफ 4 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs PAK Live Cricket Score: पाकिस्तान ने एक के बाद एक अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं. कुलदीप यादव 4 विकेट ले चुके हैं. पाकिस्तान ने 134 के स्कोर पर अपना आठवां विकेट गंवाया. शाहीन अफरीदी को कुलदीप और फहीम अशरफ को भी कुलदीप ने आउट किया.
IND vs PAK Live Cricket Score: वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की स्पिन तिकड़ी ने 22 रन के भीतर पाकिस्तान के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिए. पाकिस्तान की टीम इस समय कप्तान सलमान आगा का विकेट भी गंवा चुकी है. उसने 134 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए.
IND vs PAK Live Cricket Score: वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भारत की वापसी करा दी है. अक्षर ने हुसैन तलत को सैमसन के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया. तलत 2 गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News