IND vs PAK Live Cricket Score: पाकिस्तान ने भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य रखा है. पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए जबकि बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.
IND vs PAK Live Cricket Score: बुमराह ने हारिस रउफ को क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान को नौवां झटका दिया. हारिस को बोल्ड करने के बाद बुमराह भी हाथ से प्लेन गिराते नजर आए. रउफ 4 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs PAK Live Cricket Score: पाकिस्तान ने एक के बाद एक अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं. कुलदीप यादव 4 विकेट ले चुके हैं. पाकिस्तान ने 134 के स्कोर पर अपना आठवां विकेट गंवाया. शाहीन अफरीदी को कुलदीप और फहीम अशरफ को भी कुलदीप ने आउट किया.
IND vs PAK Live Cricket Score: वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की स्पिन तिकड़ी ने 22 रन के भीतर पाकिस्तान के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिए. पाकिस्तान की टीम इस समय कप्तान सलमान आगा का विकेट भी गंवा चुकी है. उसने 134 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए.
IND vs PAK Live Cricket Score: वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भारत की वापसी करा दी है. अक्षर ने हुसैन तलत को सैमसन के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया. तलत 2 गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारतीय गेंदबाजों ने भारत की वापसी करा दी है. भारत ने 8 गेंद के भीतर पाकिस्तान के तीन विकेट गिरा दिए. फखर जमां 35 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें वरुण ने कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारतीय गेंदबाजों ने टीम की वापसी करा दी है. पाकिस्तान ने 5 गेंद के भीतर दो विकेट गंवा दिए. कुलदीप यादव के बाद अक्षर पटेल ने मोहम्मद हैरिस को जीरो के स्कोर पर पवेलियन भेजा. पाकिस्तान 3 विकेट पर 118 रन बना चुका है.
IND vs PAK Live Cricket Score: कुलदीप यादव ने सैम अयूब को आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया. पाकिस्तान ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं. फखर जमां का साथ देने आए हैं मोहम्मद हैरिस. सैम अयूब 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs PAK Live Cricket Score: पाकिस्तान ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. यह किसी भी पूर्ण सदस्य टीम के लिए 5 से अधिक टीमों के टूर्नामेंट फाइनल में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले कामरान अकमल और शाहजेब हसन के बीच लॉर्ड्स में 2009 के टी20 विश्व कप फाइनल में 48 रन की साझेदारी बनी थी.
IND vs PAK Live Cricket Score: साहिबजादाद फरहान के रूप में पाकिस्तान ने पहला विकेट गंवा दिया. फरहान को वरुण चक्रवर्ती ने बाउंड्री के नजदीक तिलक वर्मा के हाथेां कैच कराया. फरहान 38 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े. पाकिस्तान का पहला विकेट 84 के स्कोर पर गिरा.
IND vs PAK Live Cricket Score: पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा कर लिया है. फखर जमां दूसरे छोर से फरहान का साथ दे रहे हैं. साहिबजादा फरहान ने 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. पाकिस्तान का स्कोर 9 ओवर में 77 रन हो चुका है.
IND vs PAK Live Cricket Score: पाकिस्तान ने शुरुआती 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं. फखर जमां और साहिबजादा फरहान की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर है. भारत को पहले विकेट की तलाश है. भारतीय गेंदबाजों ने बेशक अभी विकेट नहीं लिया है लेकिन उन्होंने शुरुआती 6 ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की आजादी नहीं दी है.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती तीन ओवर में पाकिस्तानी ओपनर्स को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. फरहान और फखर 3 ओवर में 19 रन जोड़ चुके हैं. शिवम दूबे ने 2 ओवर में 12 रन खर्च किए.
IND vs PAK Live Cricket Score: पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत फखर जमां और साहिबजादा फरहान करने आए हैं. भारत की ओर से शिवम दुबे बॉलिंग करने आए हैं. मैच का पहला ओवर शिवम दुबे डाल रहे हैं.
IND vs PAK Live Cricket Score: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि वह पहले बैटिंग करके खुश हैं. उन्होंने कहा कि पहले बल्लेबाजी करके निश्चित रूप से खुश हूं. हम बहुत उत्साहित हैं और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हमने अभी तक कोई परफेक्ट मैच नहीं खेला है और उम्मीद है कि आज हम ऐसा ही खेलेंगे. हमने प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं किया है.
IND vs PAK Live Cricket Score: फाइनल में पहली बार ऐसा हुआ जब टॉस के समय दो-दो ब्रॉडकास्टर नजर आए. भारतीय कप्तान का इंटरव्यू पूर्व कोच रवि शास्त्री ने लिया जबकि पाकिस्तान के कप्तान से सवाल उनके ही दिग्गज वकार यूनुस ने लिया. इतना ही नहीं, पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में भी यही फॉर्मूला अपनाया जाएगा. ये बदलाव ऐसे वक्त में हुआ है जब पाकिस्तान क्रिकेट अपनी ऑन-फील्ड परफॉर्मेंस के साथ-साथ मीडिया हैंडलिंग को लेकर भी विवादों में घिरा है.
IND vs PAK Live Cricket Score: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारत ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बाहर हो गए हैं. शिवम दुबे, बुमराह और शिवम दुबे की वापसी हुई है. भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
IND vs PAK Live Cricket Score: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. हार्दिक पंड्या नहीं खेल रहे हैं. शिवम दुबे, बुमराह और रिंकू की वापसी हुई है.
IND vs PAK Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव ने फोटोशूट से दूरी बना ली है. जबकि सलमान अली आगा ने अकेले ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई. सूर्या फोटोशूट के लिए नहीं आए. उन्होंने सलमान के साथ फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया.