—विज्ञापन—
Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला जीतकर रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. खिताबी जीत के बाद भारत ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है. भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 5 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद भारतीय टीम ने साफ कर दिया है कि वो पाकिस्तानी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेंगे. जिसके कारण ही अब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बहुत ज्यादा देरी हुई.
भारतीय टीम ने मैच जीतने के बाद ही साफ कर दिया है कि वो पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं लेंगे. मोहसिन पाकिस्तान के गृह मंत्री होने के साथ ही साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन हैं. इसी के साथ ही साथ ही वो एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन भी हैं. हालांकि भारतीय टीम नहीं चाहती है कि वो चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री के हाथों से ट्रॉफी ली. नकवी ने ही ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी. जिसके कारण ही अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले से ही इसके लिए इनकार कर दिया था.
Indian Cricket Team has refused to take trophy from Asian Cricket Council’s chairman Mohsin Naqvi who is also the Chief of PCB.
I support Team India’s decision because this man Mohsin Naqvi is a supporter of terrorists who wanted to b*omb India and kill Indians.… pic.twitter.com/SwFtFWofYZ
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: Operation Sindoor के बाद अब टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘तिलक’, दुबई में चमका वर्मा जी का लड़का
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से तो इनकार किया ही साथ में किसी खिलाड़ी ने मेडल भी नहीं लिया. भारतीय टीम का ये रुख देखकर बड़ा विवाद छिड़ गया है. हालांकि इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तानी टीम का कई बार बॉयकॉट किया था. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा के साथ ट्रॉफी फोटोशूट करने से भी इनकार कर दिया था. 14 सितंबर को भारतीय टीम ने मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें कई विवाद का हिस्सा रही हैं.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 चैंपियन बनते ही मालामाल हुई टीम इंडिया, BCCI ने किया 21 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in