—विज्ञापन—
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final Live Score Updates: एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 146 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कुलदीप यादव ने कहर बरपाते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले। पाकिस्तान ने अपने आखिरी 9 विकेट सिर्फ 33 रन बनाकर गंवा दिए।
41 साल में यह पहला मौका है जब भारत-पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाना है। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK, Final मैच के लिए जारी हुए नए नियम-कानून, ये गलतियां पड़ेंगी भारी, मिलेगी कड़ी सजा
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के विजय रथ पर सवार है और अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब रन उगल रहा है, तो गेंदबाजी में इंडियन स्पिनर्स की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: 3 चोटिल खिलाड़ियों से भारतीय ड्रेसिंग रूम में मची ‘हलचल’, फाइनल से पहले फंस गई टीम इंडिया?
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपनी बेस्ट क्रिकेट नहीं खेली है। गिरते-पड़ते सलमान आगा की सेना फाइनल तक पहुंची है। हालांकि, सुपर 4 में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद टीम ने जोरदार कमबैक करते हुए लगातार दो मैचों में जीत का स्वाद चखा है। गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी फॉर्म में लौट चुके हैं। वहीं, हैरिस रऊफ ने भी लय पकड़ ली है। मगर पाकिस्तान की चिंता उनका बैटिंग ऑर्डर रहा है, जो हर बड़े मैच में फेल नजर आया है।
पहले ओवर में टीम इंडिया ने 7 रन बनाए हैं। अभिषेक को कम से कम इस बार अफरीदी पहले ओवर में शांत रखने में सफल रहे हैं।
पहली गेंद भले ही डॉट हो गई, लेकिन दूसरी ही बॉल पर अभिषेक शर्मा ने अफरीदी को चौका जड़ते हुए टीम इंडिया का खाता खोल दिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई है। बुमराह की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए मोहम्मद नवाज बॉल को सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे। जीत के लिए टीम इंडिया के सामने 147 रनों का लक्ष्य है। कुलीप यादव ने 4 विकेट झटके।
हैरिस रऊफ को बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। रऊफ सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने हैं। बोल्ड करने के साथ ही बुमराह ने रऊफ की घटिया हरकत का मुंहतोड़ जवाब भी दे दिया है।
क्या स्पेल फेंका है कुलदीप यादव ने एक बार फिर आज रात। 4 ओवर में 30 रन और 4 बड़े विकेट। पूरा मैच का रुख ही पलट डाला है।
वाह कुलदीप वाह। 134 के स्कोर पर ही पाकिस्तान ने अपना आठवां विकेट खो दिया है। फहीम अशरफ भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं और वो भी बिना खाता खोले।
पाकिस्तान की पारी बुरी तरह से लड़खड़ाई गई है। शाहीन अफरीदी बिना खाता खोले पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। पाकिस्तान के अब 7 विकेट 134 के स्कोर पर ही गिर चुके हैं।
पाकिस्तान का हाल अब बेहाल हो गया है। कप्तान सलमान आगा भी सिर्फ 8 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बन गए हैं। 113/1 से अब पाकिस्तान 133/6 हो गया है।
अक्षर पटेल ने हुसैन तलत को पवेलियन की राह दिखा दी है। तलत सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने हैं। पाकिस्तान की अब आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। संजू सैमसन ने बढ़िया कैच लपका है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने थ्रो के बीच में आने के लिए पाकिस्तान के बल्लेबाज के खिलाफ अपील कर दी। हालांकि, थर्ड अंपायर ने रिप्ले में ऐसा कुछ नहीं पाया है।
वरुण चक्रवर्ती ने फखर जमां की 46 रनों की पारी का अंत कर दिया है। पाकिस्तान ने 3 ओवर के अंदर ही तीसरा विकेट गंवा दिया है। यह बड़ा विकेट भारतीय टीम के हाथ लगा है।
14 ओवर का खेल हो चुका है और पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 118 रन लग गए हैं। फखर का विकेट और चाहिए टीम इंडिया को इस मैच में पूरी तरह से कमबैक करने के लिए।
मोहम्मद हारिस बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। हारिस को अक्षर ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है। टीम इंडिया के हाथ यह बड़ी विकेट एकदम सही समय पर लगी है।
पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है। कुलदीप यादव ने सैम अयूब को पवेलियन की राह दिखा दी है। अयूब 14 रन बनाकर चलते बने हैं।
पाकिस्तान अब मजबूत स्थिति में दिख रहा है। 12 ओवर के बाद टीम ने सिर्फ एक विकेट खोया है और फखर जमां क्रीज पर सेट हो चुके हैं। फखर 33 पर हैं और सैम अयूब 13 पर पहुंच गए हैं।
अब फखर जमां हाथ खोलने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने तिलक वर्मा के खिलाफ चौका जड़ दिया है।
11 ओवर में पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 98 रन लग चुके हैं। सैम अयूब ने शिवम दुबे के ओवर में दो चौके जमा दिए हैं। अयूब आज अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं, जो टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
10 ओवर में पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 87 रन लग चुके हैं। सैम अयूब नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे हैं। फखर जमां 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान की ओर से जमकर धमाल मचा रहे फरहान को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन की राह दिखा दी है। फरहान 38 गेंदों में 57 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। पाकिस्तान को पहला झटका 84 के स्कोर पर लगा है।
9 ओवर में ही पाकिस्तान ने स्कोर बोर्ड पर 77 रन लगा दिए हैं। फरहान 51 पर पहुंच गए हैं, जबकि फखर जमां 22 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा कर दिया है। फरहान टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो रहे हैं। भारत को पहले विकेट की सख्त जरूरत है।
8 ओवर के बाद पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 64 रन लग चुके हैं। फरहान अब 47 पर पहुंच गए हैं और फखर 15 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। विकेट की तलाश है अब टीम इंडिया को और वो भी जल्द।
कुलदीप यादव के पहले ओवर से फरहान ने सिक्स के साथ 11 रन बटोर लिए हैं। पाकिस्तान ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। फरहान 29 गेंदों में ही 40 पर पहुंच गए हैं।
शुरुआती 6 ओवरों में पाकिस्तान की ओर से फरहान ने अटैकिंग अप्रोच अपनाई है, तो फखर एंकर की भूमिका निभा रहे हैं। भारत के लिहाज से अच्छी बात यह है कि पाकिस्तानी बैटर्स ने डॉट गेंदें ज्यादा खेली हैं।
पावरप्ले के आखिरी गेंद पर फरहान ने चौका जड़ दिया है। अब 6 ओवर के बाद पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 45 रन लग गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पाकिस्तान ने कोई विकेट नहीं गंवाया है।
एक और तरफ से स्पिन का आगमन हो गया है। अक्षर पटेल पावरप्ले का आखिरी ओवर डाल रहे हैं। फरहान को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना टीम इंडिया के लिए जरूरी है।
5 ओवर का खेल हो गया है। पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 37 रन लग चुके हैं। फरहान 26 पर पहुंच गए हैं, जबकि फखर जमां 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 ओवर बाद ही कप्तान सूर्यकुमार यादव को वरुण चक्रवर्ती को लाना पड़ा है। टीम इंडिया को एक विकेट जल्द ही निकालना होगा, क्योंकि फरहान खासतौर पर अटैक कर रहे हैं।
4 ओवर के बाद पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 32 रन लग गए हैं। फरहान और फखर जमां की जोड़ी क्रीज पर सेट लग रही है। अच्छी बात पाकिस्तान के साथ यह है कि टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया है।
बुमराह को फरहान टारगेट कर रहे हैं और एक चौका और सिक्स जमा चुके हैं। हालांकि, बुमराह वापसी के लिए जाने जाते हैं।
तीसरे ओवर का अंत फखर जमां ने चौके के साथ किया है। शिवम दुबे ने दूसरा ओवर बढ़िया फेंका है। 3 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर 19 रन लग गए हैं। फरहान 12 और फखर जमां 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिवम दुबे बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं और बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं।
दूसरे ओवर में फरहान ने हाथ खोले हैं और अब पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 11 रन लग गए हैं। बुमराह के पहले ओवर से आए हैं 7 रन।
जसप्रीत बुमराह के हाथ से निकली शुरुआती तीनों बॉल फरहान के समझ से परे नजर आई है। हालांकि, चौथी बॉल पर 2 रन मिल जाएंगे। पांचवीं बॉल पर चौका जड़ दिया गया है।
जसप्रीत बुमराह भारत की ओर से दूसरा ओवर लेकर आए हैं। जस्सी से आज काफी उम्मीदें और उनके कंधों पर भार भी है।
फरहान ने पाकिस्तान की ओर से बाउंड्री का खाता खोल दिया है। पहले ओवर के बाद पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 4 रन लग गए हैं। शिवम दुबे ने पहला ओवर भारत के लिहाज से अच्छा फेंका है।
पाकिस्तान की ओर से पारी का आगाज करने फरहान और फखर जमां की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतरी है। पहली दो गेंदें शिवम दुबे के हाथ से कमाल की निकली है।
हार्दिक पांड्या के ना होने से टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक थोड़ा कमजोर जरूर दिखाई दे रहा है। बुमराह का रोल आज काफी अहम होगा।
पिच सपाट है यानी फाइनल मुकाबले में आपको 160 प्लस स्कोर बनता हुआ दिखाई दे सकता है। यह वही पिच है, जहां पर भारत-पाकिस्तान का सुपर 4 राउंड का मैच खेला गया था। हालांकि, घास कम है, जिसके चलते पिच धीमी होती चली जाएगी।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 8 बार रनों का पीछा है और सभी मैचों में जीत का स्वाद चखा है। इस आंकड़े पर यकीन किया जाए, तो टीम इंडिया की जीत आज एक बार फिर पक्की लग रही है।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हैरिस रऊफ, अबरार अहमद।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
भारतीय टीम आज हार्दिक पांड्या के बिना मैदान पर उतरी है। हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं हैं और यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करेगा।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी के साथ होने वाले फोटोशूट में सलमान आगा के साथ खड़े होने नहीं पहुंचे हैं। एक बार फिर सूर्या ने पाकिस्तान को बेइज्जत किया है।
हार्दिक पांड्या मैच से पहले वॉर्मअप नहीं कर रहे हैं। यह टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है। हार्दिक अगर बाहर बैठे, तो इसका असर बहुत हद तक पड़ेगा, क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं।
बस अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के टॉस का सिक्का जल्द ही उछलेगा।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर आज भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इंडिया को चीयर करने के लिए काफी भारी तादाद में फैन्स पहुंचे हैं। शुरुआती दो मैचों में भले ही स्टैंड्स खाली रहे थे, लेकिन आज स्टेडियम खचाखच भरा होने की उम्मीद है।
भारत और पाकिस्तान की टीम स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। अब इस महामुकाबले के शुरू होने में बेहद कम समय बचा हुआ है। टॉस का सिक्का जल्द ही उछलेगा।
सैम अयूब क्यों हो रहे ट्रोल। पढ़िए।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in