Feedback
भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 7 अगस्त से शुरू होने जा रहा है (IND vs SL). टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि खिलाड़ी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें. यह अभ्यास मुकाबला 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच में भारत का सामना श्रीलंका इलेवन (Sri Lanka XI) से होगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा.
अभ्यास मैच के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टेस्ट मुकाबले भी भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे।
भारत के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों पर टीम की परीक्षा होगी. अभ्यास मैच के जरिए भारतीय खिलाड़ी मैच से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगे.
श्रीलंका दौरे का पूरा कार्यक्रम
7 अगस्त 2026: भारत बनाम श्रीलंका इलेवन, तीन दिवसीय अभ्यास मैच, नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (सुबह 10:00 बजे)
15 अगस्त 2026: पहला टेस्ट, श्रीलंका बनाम भारत, गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (सुबह 10:00 बजे)
23 अगस्त 2026: दूसरा टेस्ट, श्रीलंका बनाम भारत, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो (सुबह 10:00 बजे)
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन* (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू