IND vs SL Live Cricket Score: अभिषेक शर्मा 61 रन बनाकर आउट- भारत का लाइव स्कोर- 100/3 – Jansatta

Asia Cup 2025, Sri Lanka vs India Super 4, Match 6th, SL vs IND LIVE Cricket Score: सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 का अपना अंतिम मैच खेल रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है।
भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और गिल 4 रन के स्कोर पर आउट हुए। अभिषेक ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 61 रन पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 12 रन पर आउट हुए।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जानिथ लियानागे, दुश्मांता चमीरा, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा।
Asia Cup 2025 IND vs SL Match Live Cricket Streaming Date Time Details: Watch Here
भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और एशिया कप का फाइनल मैच भारत-पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को खेला जाएगा। 41 साल के एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगे। श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलकर भारत अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगा। भारत अब तक अपराजेय रही है।
ICC ने हारिस रऊफ पर ठोका जुर्माना, गन-शॉट सेलीब्रेशन करने वाले साहिबजादा फरहान को चेतावनी देकर छोड़ा
भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर संजू के साथ तिलक वर्मा मौजूद हैं। भारत यहां से बड़े स्कोर तक पहुंचने की कोशिश करेगा।
अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। भारत ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बनाए हैं। संजू सैमसन और तिलक क्रीज पर मौजूद हैं।
सूर्यकुमार ने 13 गेंदों पर 12 रन बनाए और पगबाधा आउट हुए। चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए तिलक वर्मा आए हैं। भारत ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं।
अभिषेक ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 2 छक्के और 7 चौके लगाए। इस टूर्नामेंट में ये उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने पहले 4 ओवर में 44 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा तेज गति से बैटिंग कर रहे हैं जबकि सूर्यकुमार यादव लय में आने की कोशिश कर रहे हैं। एक विकेट गिर चुका है।
टीम इंडिया ने 2 ओवर में 22 रन बना लिए हैं जबकि गिल आउट हो गए। अभिषेक आक्रामक बैटिंग कर रहे हैं जबकि सूर्यकुमार उनका साथ दे रहे हैं।
श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल कुछ कमाल नहीं कर पाए और वो सिर्फ 4 रन के स्कोर पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।
भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है और गिल व अभिषेक क्रीज पर हैं। श्रीलंका के लिए पहला ओवर नुवान तुषारा ने फेंकी और भारत ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जानिथ लियानागे, दुश्मांता चमीरा, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा।
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। बुमराह और शिवम दूबे बाहर हैं जबकि उनकी जगह अर्शदीप और हर्षिक राणा को टीम में जगह दी गई है।
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।
भारत-श्रीलंका मुकाबले के लिए अब से कुछ ही देर में यानी शाम 7.30 बजे टॉस किया जाएगा। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान इस टूर्नामेंट में काफी सफल रहे हैं, लेकिन बतौर बल्लेबाज वो अच्छी लय में नहीं हैं। सूर्यकुमार के पास फाइनल से पहले लय में आने का बेहतरीन मौका है।
भारत को एशिया कप का फाइनल मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेलना है और इससे पहले टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा।
भारत इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका मतलब हर्षित राणा को कुछ मैच खेलने का मौका मिल सकता है, जो अपने साथ बल्लेबाजी में गहराई भी लाएंगे। जितेश शर्मा को भी कुछ मैच खेलने का मौका मिल सकता है, जो नेट्स पर नियमित रूप से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देते हैं। बीच के ओवरों में वानिंदु हसरंगा को खिलाना अहम होगा, क्योंकि इस लेग स्पिनर ने इस एशिया कप में 27 रन से ज्यादा रन नहीं दिए हैं।
भारत का स्पिन आक्रमण, जो इस एशिया कप में 6 रन/ओवर से कम की दर से चल रहा है, श्रीलंका के मध्यक्रम के लिए एक चुनौती साबित होगा, जो वैसे भी अच्छी फॉर्म में नहीं है। श्रीलंका ने अपने पिछले मैच में चामिका करुणारत्ने और महेश तीक्षना को उतारा था, लेकिन यह कारगर नहीं रहा, इसलिए उम्मीद है कि वे पिछले संयोजन पर ही लौटेंगे और एक और बल्लेबाज खिलाएंगे।
वरुण चक्रवर्ती का कहना है, पावरप्ले में, मेरा एकमात्र लक्ष्य विकेट लेना होता है। मैं बस उस एक गेंद पर ध्यान केंद्रित करता हूं, जो सही जगह पर पिच हो और थोड़ी सी टर्न ले और किनारे से लग जाए। मैं इसी पर ध्यान केंद्रित करता हूं, क्योंकि टीम में यही मेरी भूमिका है। अगर मैं कम रन भी देता हूं, तो मेरा लक्ष्य आक्रामक बने रहना और ज्यादा विकेट लेने की कोशिश करना होता है।
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर)/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। इस लाइव ब्लाग में एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में भारत बनाम श्रीलंका मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले से जुड़े अपडेट्स लेकर आएंगे। इसके अलावा खेल की दुनिया की अन्य खबरों से भी रूबरू कराएंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News