—विज्ञापन—
India vs Sri Lanka Live Score Match Updates: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 202 रन लगाए हैं. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारतीय टीम पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है. ऐसे में इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव बेंच स्ट्रेंथ को आजमाते हुए नजर आ सकते हैं. रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिल सकता है. वहीं, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: सोनी लिव की नहीं पड़ेगी जरूरत! ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs SL मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
टीम इंडिया ने सुपर 4 राउंड की शुरुआत पाकिस्तान को 6 विकेट से धोकर की थी. इसके बाद अगले मुकाबले में बांग्लादेश को रौंदकर सूर्या एंड कंपनी ने फाइनल में अपनी जगह बनाई. टूर्नामेंट में अभी तक टीम इंडिया जीत के विजय रथ पर सवार है. भारतीय टीम ने एक भी मैच में हार का मुंह नहीं देखा है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: शिवम दुबे बाहर, स्टार खिलाड़ी की एंट्री, श्रीलंका के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11
दूसरी ओर, श्रीलंका टूर्नामेंट से विदाई जीत के साथ लेना चाहेगी. सुपर 4 राउंड के अपने शुरुआती दोनों ही मैचों में श्रीलंका को हार झेलनी पड़ी है. पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने टीम को पटखनी दी, तो दूसरे गेम में पाकिस्तान पूरी तरह से हावी नजर आई. टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज इस साल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके.
6 ओवर में ही श्रीलंका ने स्कोर बोर्ड पर 72 रन लगा डाले हैं। निसंका ने 21 गेंदों में 47 रन ठोक डाले है, जबकि कुशल परेरा 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाथुम निसंका भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। 5 ओवर भी नहीं हुए हैं और श्रीलंका ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
3 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका के स्कोर बोर्ड पर 30 रन लग चुके हैं। निसंका 17 पर पहुंच चुके हैं, जबकि कुशल परेरा 13 रन बना चुके हैं।
श्रीलंका को कुसल मेंडिस के रूप में पहला झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने कुसल मेंडिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मेंडिस बिना खाता खोले आउट हुए है। शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़ा है। स्कोर 7/1
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पाथुम निसांका ने पहली गेंद पर चौका लगाकर पारी की शुरुआत की है। हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
पारी की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल के बल्ले से निकले सिक्स के साथ ही टीम इंडिया ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 202 रन लगाए हैं। जीत के लिए श्रीलंका को 203 रन बनाने होंगे।
महेशा तीक्षणा ने 19वां ओवर बढ़िया डाला है। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 189 रन लग चुके हैं। तिलक वर्मा 47 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
17 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 169 रन लगा दिए हैं। तिलक बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह 41 पर पहुंच गए हैं।
संजू सैमसन के बाद अब हार्दिक पांड्या भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। हार्दिक के खाते में सिर्फ 2 रन आए हैं। टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।
23 गेंदों में 39 रन बनाकर संजू सैमसन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। संजू ने अपना काम बखूबी कर दिया है। 158 के स्कोर पर गंवाया है भारतीय टीम ने अपना चौथा विकेट।
संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ही कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं और पूरी तरह से सेट दिख रहे हैं।
अभिषेक के पवेलियन लौटने के बाद अब तिलक वर्मा और संजू सैमसन बल्ले से जमकर तबाही मचा रहे हैं। तिलक 26 और सैमसन सिर्फ 13 गेंदों में 21 पर पहुंच गए हैं।
31 गेंदों में 61 रन बनाकर अभिषेक शर्मा पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। एक बार फिर अभिषेक अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील नहीं कर सके।
अभिषेक रोके नहीं रुक रहे हैं। श्रीलंका के बॉलिंग अटैक से मानो दुबई के मैदान पर खिलवाड़ हो रहा है। हर दूसरी गेंद बाउंड्री पार पहुंच रही है। टीम इंडिया का स्कोर 100 के करीब पहुंच चुका है और अभी 9 ओवर भी नहीं हुए हैं।
कप्तान सूर्यकुमार यादव सस्ते में एक बार फिर पवेलियन लौट गए हैं। सूर्या के खाते में आज सिर्फ 12 रन आए हैं। टीम इंडिया को दूसरा झटका लग गया है।
अभिषेक टी-20 एशिया कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रिजवान का रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है।
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभिषेक के आगे श्रीलंका का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया है।
टीम इंडिया ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और वो भी सिर्फ 5 ओवर में। अभिषेक 16 गेंदों में 33 पर पहुंच गए हैं, जबकि सूर्या 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 ओवर के बाद भारतीय टीम के स्कोर बोर्ड पर 44 रन लग गए हैं। अभिषेक 27 और कप्तान सूर्या 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
अभिषेक शर्मा ने इस ओवर में फिर हाथ खोले हैं। 3 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 36 रन लग गए हैं। अभिषेक 25 पर पहुंच गए हैं। वहीं, सूर्या 2 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
2 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 22 रन लग गए हैं। अभिषेक शर्मा 15 पर पहुंच गए हैं, जबकि कप्तान सूर्या ने अभी-अभी खाता खोला है।
महेशी तीक्षणा ने शुभमन गिल को सिर्फ 4 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। तीक्षणा से पावरप्ले में गेंदबाजी कराने का फैसला काम कर गया है। गिल बॉल को सीधा गेंदबाज के हाथों में मार बैठे।
पहले ओवर का अंत शुभमन गिल ने चौके के साथ किया है। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 8 रन लग गए हैं। गिल ने अपनी बाउंड्री का खाता खोल लिया है।
टीम इंडिया की पारी का आगाज करने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंका की प्लेइंग 11: पाथुम निसंका, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, चरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जनिथ लियानागे, दुष्मंत चमीरा, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा।
टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को आराम दिया गया है। उनकी जगह पर हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है।
श्रीलंका के कप्तान असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
बस अब से थोड़ी देर में उछलेगा भारत बनाम श्रीलंका मैच के टॉस का सिक्का। भारतीय टीम टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
कहां, कैसे देख पाएंगे IND vs SL मैच की लाइव स्ट्रीमिंग। पढ़िए।
टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर कमाल की फॉर्म में है। मैच विनर्स की भारतीय टीम में भरमार नजर आ रही है। भारत के मुकाबले श्रीलंका काफी कमजोर दिखाई दे रही है।
एशिया कप 2025 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, अभी तक उन्होंने 4 मैचों में महज 5 विकेट ही चटकाए हैं। अब फाइनल से पहले श्रीलंका के खिलाफ बुमराह से टीम इंडिया को और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
वरुण चक्रवर्ती को भले ही ज्यादा विकेट हाथ ना लगे हों, लेकिन वह रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं। वरुण द्वारा बनाए गए प्रेशर का फायदा बाकी गेंदबाजों को मिला है।
गेंदबाजी में कुलदीप यादव टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि उन्हें आज के मैच में मौका मिलता है या फिर कुलदीप को आराम दिया जाता है।
भारतीय टीम की ओर से टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने ठोके हैं। अभिषेक को रोक पाना गेंदबाजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ है। आज भी वह बल्ले से जमकर धमाल मचा सकते हैं।
कैसी होगी श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 देख लीजिए।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल को भी आराम दिया जा सकता है। वहीं, गेंदबाजी में भी कुछ चेंज हो सकते हैं।
नमस्कार स्वागत है आपका भारत बनाम श्रीलंका मैच के लाइव ब्लॉग में। यह मैच टीम इंडिया के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का अच्छा मौका है, तो श्रीलंका की कोशिश टूर्नामेंट से विदाई जीत के साथ लेने पर होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in