IND W vs AUS W LIVE Score | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट लाइव स्कोर: लिचफील्ड-पेरी की तूफानी बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया का लाइव स्कोर 72/1 – Jansatta

ICC Women’s Cricket World Cup 2025, IND-W vs AUS-W LIVE Cricket Score: आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करेगी।
इस मैच की विजेता टीम दो नवंबर को इसी मैदान पर होने वाले फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिडे़गी। साउथ अफ्रीका ने 29 अक्टूबर 2025 को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
IND-W vs AUS-W World Cup 2nd Semi Final Live Streaming: Watch Here
महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उसे उम्मीद रहेगी कि कप्तान हरमनप्रीत कौर आठ साल पहले खेली गई जादुई पारी जैसा करिश्मा दिखाने में सफल रहेगी। हरमनप्रीत की 2017 में इंग्लैंड के डर्बी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 115 गेंदों में नाबाद 171 रन की पारी एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिसने महिला क्रिकेट को सुर्खियों में ला दिया था।
Women’s World Cup 2025 Semifinals Reserve Day RuleRead Here
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्लेग गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शट।
एलिसा हीली का विकेट लेने के बाद जो खुशी भारतीय टीम के चेहरे पर थी लेकिन गेंदबाजों को लिचफील्ड और एलिस पेरी के प्रयास ने बेबस कर दिया है। क्रांति गौड़ लगातार खराब गेंदबाजी कर रही हैं और रन लुटा रही हैं। 5 ओवर में अभी तक उन्होंने 49 रन खर्च कर दिए हैं। पेरी और लिचफील्ड के प्रहार से भारतीय फील्डिंग भी कमजोर रही है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 72/1
क्रांति गौड़ ने एलिसा हीली का विकेट जरूर लिया मगर वह रन बहुत लुटा रही हैं। वह अपने चौथे ओवर में 15 रन लुटा गईं जिसमें दो चौके और ऐक वाइड का चौका शामिल था। अपने चार ओवर में वह 37 रन दे चुकी हैं। लिचफील्ड 26 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रही हैं और इसी कारण ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 ओवर के बाद है 56/1
एलिस पेरी को फील्ड अंपायर ने रेणुका ठाकुर सिंह के खिलाफ आउट दे दिया था। मगर डीआरएस में वह बाल-बाल बचीं और गेंद स्टंप के बाहर जा रही थी। इस तरह एक बार फिर से रेणुका अनलकी रहीं और अगली गेंद पर भी वह बचीं और गेंद अंदरूनी किनारा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चली गई।
बारिश के बाद मुकाबला फिर से शुरू हो गया है। एलिसा हीली के विकेट के बाद एलिस पेरी क्रीज पर आई हैं। क्रांति गौड़ ने अपना ओवर पूरा किया और दीप्ति शर्मा ने ओवरथ्रो से चार रन दिए। फिर आखिरी बॉल पर लिचफील्ड ने चौका लगाकर प्रेशर को दूर किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 ओवर के बाद 34/1
भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मैच अब से पांच मिनट बाद दोबारा शुरू हो जाएगा। बारिश रुक गई है और कवर्स हट गए हैं। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार 3.40 बजे से होगी।
ऑस्ट्रेलियाई पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर क्रांति गौड़ ने कंगारू टीम की कप्तान एलिसा हीली को 5 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी के साथ 25 के स्कोर पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। विकेट गिरते ही मुकाबले में बारिश ने दस्तक दे दी और मुकाबले को रोक दिया गया। अब कितनी देर में मैच शुरू होगा यह अगले अपडेट के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, बहुत तेज बारिश नहीं है और सभी भारतीय खिलाड़ी बाउंड्री के पास ही खड़ी हैं।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही बहुत बड़ी चूक हो गई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सबसे खतरनाक खिलाड़ी एलिसा हीली का 2 के स्कोर पर आसान कैच छोड़ दिया। रेणुका ठाकुर के ओवर में शॉर्ट मिड ऑफ पर यह मौका बना था जिसे हरमन ने गंवाया।
पहले ओवर में जहां रेणुका ठाकुर ने सिर्फ 3 रन दिए थे, वहीं दूसरे ओवर में क्रांति गौड़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने इस ओवर में 9 रन दिए और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर फीबी लिचफील्ड को लय प्रदान कर दी। इस ओवर में दो चौके भी लगे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/0
इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें काली पट्टी बांधकर उतरी हैं। ऑस्ट्रेलिया के 17 वर्षीय घरेलू क्रिकेटर बेन अस्टिन का गर्दन में गेंद लगने से निधन हो गया है। उन्हें ही श्रद्धांजलि देते हुए शायद ऐसा किया जा रहा है।
भारत के लिए पहला ओवर रेणुका सिंह ठाकुर ने फेंका और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्ले से सिर्फ एक रन ही बटोर पाए। हालांकि, रेणुका ने दो गेंद वाइड फेंकी मगर उनकी शुरुआत कसी रही। अब दूसरा ओवर फेंकने आई हैं क्रांति गौड़। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/0
रेणुका ठाकुर ने भारत के लिए नई गेंद से शुरुआत करते हुए पहला ओवर फेंक रही हैं। उनके सामने हैं ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली और दूसरे छोर पर हैं फीबी लिचफील्ड। अभी ऑस्ट्रेलिया को बल्ले से पहले रन का इंतजार है। पहली गेंद रेणुका ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी और दूसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर वाइड दी और कंगारू टीम का खाता खुला।
एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्लेग गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शट।

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर एक बार फिर से टॉस हार गई हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से सिर्फ 3 बार ही भारत को जीत मिली है। जबकि 11 बार कंगारू टीम ने बाजी मारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार 15 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले भी जीत चुकी है।
फिलहाल बारिश नहीं हो रही है और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में काले बादल जरूर छाए हैं। लेकिन सभी खिलाड़ी मैदान पर अपना-अपना अभ्यास कर रहे हैं। उम्मीद है कि तय समय के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे ही टॉस होगा और 3 बजे से लाइव एक्शन की शुरुआत हो सकती है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम हर विभाग में मजबूत है। शायद ही कोई अन्य टीम हो जो उनके कौशल या दृढ़ता की बराबरी कर सके, लेकिन यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि टीम उस दिन कितना अच्छा खेल दिखाती है। ऑस्ट्रेलिया को इस बात का अच्छी तरह से अहसास होगा कि भारत उसके सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।
भारत के लिए हालांकि स्मृति मंधाना का प्रदर्शन बहुत मायने रखता है। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 60.83 की औसत से 365 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक बार ही नॉकआउट का मुकाबला जीत पाई है। 2017 में भारत ने नॉकआउट मैच में कंगारू टीम को हराया था। उस मैच में हरमनप्रीत कौर ने 171 रन की पारी खेली थी। उसके अलावा भारत कभी ऑस्ट्रेलिया से किसी भी नॉकआउट मैच में जीत नहीं पाया है। भारत का यह वनडे वर्ल्ड कप में पांचवां सेमीफाइनल है जबकि दो बार टीम फाइनल खेल चुकी है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर अब तक बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। वह निश्चित तौर पर 2017 की पारी से प्रेरणा लेना चाहेंगी।
इसके अलावा यह भी बड़ा सवाल है कि क्या भारत को बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव को टीम में बनाए रखना चाहिए या नहीं, क्योंकि वह एक कुशल क्षेत्ररक्षक हैं। पिछले मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की थी। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि स्नेहा राणा अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से पहले काले बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश का भी पूर्वानुमान है तो इस मुकाबले पर बारिश का साया बना रहेगा। फिलहाल पिच पर कवर्स नहीं हैं लेकिन ग्राउंड स्टाफ मुस्तैद है किसी भी तरह अचानक बारिश आने पर कवर्स लाने के लिए।
हरलीन देओल ने सात मैचों में 75.11 की औसत से बिना किसी अर्धशतक के 169 रन बनाए हैं, जो आकर्षक नहीं लगते हैं लेकिन क्रीज पर टिके रहने की उनकी क्षमता भारत को शीर्ष पर मजबूती प्रदान कर सकती है और स्मृति मंधाना को एक परिचित सहारा भी दे सकती है जो प्रतिका रावल दूसरे छोर से प्रदान करती हैं।
बेमौसम बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बनी हुई है और बड़े स्कोर का दबाव लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को परेशानी में डाल सकता है।
क्या भारत को शैफाली को चुनना चाहिए, जिनकी आक्रामक शैली विरोधियों पर दबाव बना सकती है और स्मृति मंधाना के शानदार फॉर्म की बराबरी कर सकती है। या फिर उन्हें छठे गेंदबाज़ को शामिल करने के लिए हरलीन देओल को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना चाहिए। भारतीय टीम प्रबंधन के लिए यह सबसे बड़ा सवाल है।
उप-कप्तान स्मृति मंधाना के साथ शैफाली वर्मा का रिकॉर्ड (25 पारियों में 37.20 की औसत से 893 रन) प्रतिका रावल और मंधाना के सलामी जोड़ी के रूप में 23 पारियों में 78.21 की औसत से 1,799 रनों से कमतर दिखता है।
बड़े शॉट लगाने वाली शैफाली वर्मा को टीम में शामिल करना आग में घी डालने जैसा है क्योंकि वह भारतीय योजना का हिस्सा नहीं थी और यही वजह थी कि वह भी रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल नहीं थी।
भारत के लिए अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि वह अब उन सभी प्रतिद्वंद्वियों के साथ सेमीफाइनल में है जिन्होंने लीग मुकाबलों में उसे पराजित किया था। मैदान पर उतरने से पहले भारत को अपनी टीम संयोजन को लेकर कुछ सबसे प्रासंगिक सवालों का सामना करना पड़ेगा।
वर्तमान विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक उतार चढ़ाव वाला रहा है। पहले दो मैच में जीत के बाद उसे लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद उसने अच्छी वापसी की और सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। हालांकि, इस दौरान प्रतीका रावल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं जो भारतीय टीम के लिए करारा झटका है, क्योंकि यह सलामी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में चल रही थी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News