नई दिल्ली. भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है. आधी रात के बाद, जब आतंकवादी चैन की नींद सो रहे, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम हमलों के जवाब में की गई, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हो गई थी.
भारत ने पाकिस्तान और पीओके में उन ठिकानों पर हमला किया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें गाइड किया जा रहा था. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत रातभर चले सटीक हमलों में कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया.
भारत की तरफ से किए गए मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया और पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भींबर गली में तोपखाने से गोलीबारी की है. हालांकि, भारतीय सेना उचित और सटीक तरीके से सीजफायर उल्लंघन का जवाह दे जवाब दे रही है.
आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद भारत ने कहा, “हमारी कार्रवाई सेंट्रल, मापी हुई और बिना किसी उकसावे की रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने टारगेट के सेलेक्शन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है.”