बांग्लादेश किस राह पर चल पड़ा है, शायद यह उसे भी समझ नहीं आ रहा. तभी तो, जिस शख्स ने बांग्लादेश की स्थापना की. उसकी एक-एक निशानी मिटाने पर तुला हुआ है. पहले खबर आई थी कि बांग्लादेश शेख मुजीबुर्रहमान की पुण्यतिथि और जन्मदिन नहीं मनाएगा. उनके जन्मदिन पर छुट्टियां रद कर दी गईं. अब मुहम्मद यूनुस की सरकार बांग्लादेश के करंसी नोटों पर से शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर हटा रही है, ताकि उनकी कोई स्मृति बांग्लादेशियों के मन में न बचे. उधर, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से दो डिप्लोमैट वापस बुला लिए हैं. ये बंगाल और त्रिपुरा में तैनात थे.
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेशी मिशन में तोड़फोड़ के बाद यह फैसला लिया है. हालांकि, पुलिस ने उस मामले में 7 लोगों को पहले ही अरेस्ट कर लिया. कोलकाता में भी प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश मिशन के सामने प्रदर्शन किया है. इसीलिए सुरक्षा का हवाला देकर बांग्लादेश ने अपने डिप्लोमैट बुला लिए हैं. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि बंगाल के डिप्लोमैट लौग गए हैं, जबकि त्रिपुरा के डिप्लोमैट शुक्रवार तक पहुंच जाएंगे.
उधर, बांग्लादेश अपने नोटों पर से शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर हटा रहा है. शेख मुजीबुर्रहमान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता थे. उन्हें ’बंगबंधु’ के नाम से पहचाना जाता था. अब ढाका ट्रिब्यून ने बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक के हवाले से बताया कि सरकार 20, 100, 500 और 1,000 टका के बैंक नोटों से उनकी तस्वीर हटाने जा रही है. इसका आदेश दे दिया गया है. नए नोटों पर ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर नहीं होगी.
नए नोट छह महीने के अंदर
बांग्लादेश बैंक के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि नए नोट फिर से डिजाइन किए गए हैं. ये नोट छह महीने के भीतर जारी किए जा सकते हैं. इनमें धार्मिक संरचनाएं, बंगाली परंपराएं और जुलाई विद्रोह से संबंधित तस्वीरें अंकित होंगी. बांग्लादेश बैंक की कार्यकारी निदेशक हुस्नेरा शिखा ने कहा, मुझे उम्मीद है कि अगले छह महीनों के भीतर नया नोट बाजार में जारी हो जाएगा.
पहले चार नोट बदले जाएंगे
वित्त मंत्रालय के वित्त संस्थान प्रभाग ने प्रस्तावित डिजाइन सितंबर में पेश किए थे. अधिकारियों ने पुष्टि की कि सबसे पहले चार नोटों का डिजाइन बदला जाएगा. इसके बाद अन्य नोटों में भी बदलाव किया जाएगा. जुलाई में छात्र आंदोलन के दौरान भी प्रदर्शनकारियों ने शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्तियों, उनकी तस्वीरों को निशाना बनाया था. उनमें तोड़फोड की थी और कई को जला दिया था.
Tags: Bangladesh news, Sheikh hasina, World news
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना है? योग और तेल से पाएं जादुई रिजल्ट, जानिए कैसे
नशे की लत में डूब गए थे ये टैलेंटेड स्टार, एक पर तो बनाई गई थी फिल्म, दूसरी का करियर हो गया था बर्बाद
अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म, सिल्वर स्क्रीन पर निभाया ऐसा रोल, हिला दिया था 1 सुपरस्टार का स्टारडम
लाल साड़ी में इस बिहारी एक्ट्रेस के बोल्डनेस ने ढाया कहर, देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस, देखें Photos
गोंडा में एक ऐसा गांव जिसका नाम अंग्रेज के कर्नल के नाम पर पड़ा, जानिए क्या है वजह
देवेंद्र फडणवीस के शपथग्रहण में हर किसी की नजरें अमृता फडणवीस पर, PHOTOS में देखिए उनका जलवा, हर किसी से अलग
खीरा खाने से पहले जरूर रट लें ये बातें… वरना फायदे की जगह होगा नुकसान
मसाला मशरूम की खुशबू से महक उठेगी आपकी रसोई, जानिए इस स्वादिष्ट रेसिपी का राज
मिट्टी को भुरभुरा और हवादार बनाने के लिए बेस्ट है कल्टीवेटर, कीमत 15 हजार से शुरू