INDIA Bloc Protest Live Updates: राहुल गांधी का 'सुप्रीम' मार्च, CJP का अल्टीमेटम… दिल्ली में सोमवार को 6 मेट्रो स्टेशन बंद – AajTak

Feedback
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशन बंद
जंतर-मंतर के पास सुरक्षाबल तैनात
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. ऐसे में CJI ने इस आवेदन को अस्वीकार किया है. इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है. 
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार को घोषणा की थी कि वह और पार्टी के दूसरे नेता सोमवार सुबह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पुलिस से तारीख की मांग करेंगे. CJP ने अल्टीमेटम दिया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे, ऐसा नहीं होने पर सीजेपी एक बार फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी. 
INDIA ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सोमवार को राजधानी की कई सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें. वहीं, जरूरी काम न होने पर प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की भी सलाह दी गई है. ट्रैफिक की स्थिति के मुताबिक, रूट डायवर्जन में भी बदलाव हो सकता है. ऐसे में, घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर ताजा अपडेट जरूर देख लें.
 
TRAFFIC ADVISORY In view of the prevailing law and order situation on 12.10.2026, traffic restrictions and diversions may be implemented at various locations across Delhi. Commuters are advised to plan their journeys in advance and allow additional travel time. GENERAL INSTRUCTIONS * Motorists are requested to avoid non-essential travel through affected areas, follow diversion signs and directions of traffic personnel, and cooperate with Delhi Traffic Police to ensure smooth traffic movement. * For real-time updates and assistance, connect with Delhi Traffic Police through the following channels: FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn WHATSAPP: 8750871493 HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444 #DTPUpdates @PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi @CMODelhi @DelhiPolice @OfficialDMRC @dtchq_delhi @tweetndmc @FBDPolice @gurgaonpolice @SonipatPolice @jhajjarpolice @ghaziabadpolice @CP_Noida @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @AmarUjalaNews @NavbharatTimes @Live_Hindustan @TimesNow @IndiaToday @republic
 
सोमवार को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट सुबह 6 बजे से बंद कर दिए हैं. ये गेट शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे. 
#WATCH | Delhi: Entry and exit at some metro stations will remain closed from 6:00 AM to 4:00 PM on October 12, 2026, for security reasons. (Visuals from Janpath metro station) https://t.co/xPKiT6cHNX
 
सोमवार को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी की गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लोगों से “चलो दिल्ली – लोकतंत्र के लिए मार्च” में शामिल होने की अपील की. 
#WATCH | Delhi: Visuals from Jantar Mantar ahead of the INDIA bloc’s protest scheduled for today in Delhi. https://t.co/UROVmRxA9m
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News