India Champions Trophy 2024 Squad LIVE: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले ऋषभ पंत को झटका – Jansatta

India Champions Trophy 2024 Squad Announcement LIVE: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड इंतजार जारी है। इस बीच बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने शनिवार (11 जनवरी) को टीम के चयन के लिए बैठक की। 5 मैचों की टी20 टीम का ऐलान हो गया। 22 जनवरी से खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को चुना गया है। ऋषभ पंत को नजरअंदाज किया गया। पंत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के ऐलान से पहले बड़ा झटका लगा। इसके अलावा शुभमन गिल भी नहीं चुने गए हैं। अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है
चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। इससे पहले दिन में खबर थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पदाधिकारियों ने कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे की समीक्षा बैठक बुलाई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य के मद्देनजर बैठक अहम है। फोकस इस बात पर होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी से ही भारतीय टीम में बदलाव का दौर शुरू हो या इसके बाद हो।
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत के अलावा शुभमन गिल को नहीं चुना गया है। अभिषेक शर्मा भी हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बड़ा झटका लगा है। पंत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 टीम में नहीं चुना गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चयन के लिए अर्शदीप सिंह ने दावदारी ठोक दी है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने पंजाब के लिए 20 विकेट लिए। इसके अलावा महाराष्ट्र के खिलाफ 39 गेंद पर 49 रन की पारी खेली। यह 50 ओवरों के क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, संजू सैमसन,तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या,नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल,वाशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा/ जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी( फिट होने पर)।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर चर्चा होगी।
चयन समिति की निगाहें पीठ की ऐंठन से उबर रहे स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के फिटनेस पर होगी। टखने की सर्जरी के कारण शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के साथ -साथ इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम चुन सकते हैं। संभव है कि चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान न हो। टी20 टीम का ऐलान हो सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का इंतजार जारी है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति शनिवार को टीम चुनने के लिए बैठक कर सकती है। हालांकि, मुमकिन है कि स्क्वाड की घोषणा आज न हो।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News