कृपया धैर्य रखें।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर सम्मानजनक और गरिमापूर्ण तरीके से समग्र वार्ता के लिए तैयार है। हालांकि ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद भी उनकी ऐंठन में कमी नजर नहीं आ रही। उन्होंने जोर दिया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए भीख नहीं मांगेगा।
पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर सम्मानजनक और गरिमापूर्ण तरीके से समग्र वार्ता के लिए तैयार है। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद भी उनकी ऐंठन में कमी नजर नहीं आ रही। उन्होंने जोर दिया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए भीख नहीं मांगेगा।
मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों पर अपनी पुरानी स्थिति के अनुसार बातचीत के लिए तैयार है।”
हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा।
समग्र वार्ता 2003 में शुरू की गई थी जब जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान पर शासन कर रहे थे। इसमें दोनों देशों के बीच सभी विवादास्पद मुद्दों को शामिल करते हुए आठ खंड थे। 2008 के मुंबई हमलों के बाद यह वार्ता पटरी से उतर गई और इसे ठीक से बहाल नहीं किया जा सका।
'रोसेश साराभाई' स्टाइल में राजेश कुमार ने पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो का उड़ाया मजाक, वीडियो हो रहा है वायरल
'सोशल मीडिया पर चल रहा है…', लाइव टीवी पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की सरेआम बेइज्जती! भड़क उठी अमेरिकी एंकर
'36 घंटे में भारत कर सकता है फौजी कार्रवाई…', पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का बड़ा बयान
महंगाई से परेशान देश की आवाम, लेकिन मंत्रियों पर मेहरबान हुई शहबाज सरकार; सैलरी में 188 प्रतिशत का इंक्रीमेंट