India-Pakistan War News Live: भारत ने पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका दिया है. भारत वाणिज्य मंत्रालय ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. 2 मई को अधिसूचना जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है. साथ ही कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाता है.’
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. भारत ने जैसे ही सिंधु जल संधि रद्द किया तो पहले उनके नेताओं ने जमकर गीदड़भभकी दी. मगर, बात नहीं बनी तो पश्चिमी देशों के शरण में पहुंचे और फिर भी बात नहीं बनी तो यूएन में इसका मुद्दा उठाया है. संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद ने इसे वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए खतरा बताया है. साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ गीदड़भभकी भी दी.
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को हर तरफ से घेरने की तैयारी चल रही है. न केवल अटैक से बल्कि कूटनीति से भी पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद करने की तैयारी चल रहा है. इसी क्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ के अपने समकक्ष काजा कल्लस से बात की. उन्होंने पहलगाम पाकिस्तानी आतंकियों की हिंदुओं के खिलाफ बर्बरता की जानकारी दी.
यूरोपीय संघ ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद से “संयम” दिखाने की बात कही. साथ ही, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के बारे में अटकलों के बीच तनाव को कम करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने पर जोर दिया. यूरोपिय संघ की प्रतिक्रिया अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा दोनों देशों से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव कम करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह करने के दो दिन बाद आया है.
भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को अपने रूसी समकक्ष लावरोव से बात की. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों में जंग की नौबत आ गई है. भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन इस्लामाबाद ने साफ इनकार कर दिया और अस संबंध में भारत से सबूत मांगे हैं.
फारूक अब्दुल्ला शनिवार को दक्षिण कश्मीर जिले के हपतनार में आदिल हुसैन शाह के घर पहुंचे, जो एक टट्टू चालक था और आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले 26 व्यक्तियों में से एक था. अब्दुल्ला ने कहा, “वह (शाह) शहीद हैं. उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी, वह दरिंदों की बंदूकों से नहीं डरे. यह ‘इंसानियत’ है, यह कश्मीरियत है. जो डर गया वह मर गया.”
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की तथा पिछले हफ्ते पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले समेत विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आवास पर दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे चली. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला होने के बाद से यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.
स्विस विदेश मंत्री से बातचीत में पाकिस्तान ने फिर से अपनी पुरानी चाल चली है और भारत पर झूठे आरोप लगाए हैं. पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि पर झूठा हंगामा कर ध्यान भटकाने की कोशिश की है. विदेश मंत्री सीनेटर इशाक डार ने शनिवार को अपने स्विस समकक्ष इग्नाजियो कैसिस से टेलीफोन पर बातचीत की. बातचीत के दौरान, डार ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की और भारत के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के कदम का भी कड़ा विरोध किया.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद यह पहली बार है कि पीएम मोदी और उमर अब्दुल्ला एक-दूसरे से मिल रहे हैं. पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर खासकर एलओसी पर हालात बेहद नाजुक हो गए हैं. भारत और पाकिस्तान में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों में जंग की नौबत आ सकती है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के सबूत देने में नाकाम रहा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक विदेशी नागरिक सहति 22 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. भारत ने इस आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, पाकिस्तान ने भारत के आरोपों को हमेशा की तरह खारिज किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक बार फिर कहा कि भारत आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. उनका यह बयान पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया. हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे. अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ हम पूरी तरह एकजुट हैं। मैं पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति सहानुभूति जताने के लिए राष्ट्रपति लौरेंको और अंगोला के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.” प्रधानमंत्री ने कहा, “हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंगोला के समर्थन के लिए उसे धन्यवाद देते हैं.”
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए एयर डिफेंस को मजबूत करने के उद्देश्य से “खरीद (भारतीय)” श्रेणी के तहत बहुत कम दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम (नई पीढ़ी) [VSHORADS (NG)] के लिए 48 लॉन्चर, 48 नाइट विजन साइट्स, 85 मिसाइलें और 1 मिसाइल टेस्ट स्टेशन खरीदने के लिए कॉन्ट्रैक्ट जारी की है.
भारत-पाकिस्तान टेंशन लाइव: पहलगाम नरसंहार के बाद पाकिस्तान में गलत सूचनाओं की एक अलग ही लहर चल रही है. वहां पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक के पद से हटा दिया है. प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने बताया कि सारे सोशल मीडिया अकाउंट पाकिस्तान समर्थक के हैंडल हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल राणा को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तैनात किया गया है.
India-Pakistan War News Live: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का ‘बचाव’ करने के आरोप में असम के धुबरी जिले से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इसी तरह के मामलों में कुल 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि धुबरी से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अमर अली के रूप में हुई है. सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारतीय धरती पर पाकिस्तान का बचाव करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई पर अपडेट. अब तक कुल 37 राष्ट्रविरोधी लोगों को सलाखों के पीछे डाला गया है.’
भारत-पाकिस्तान टेंशन लाइव: पाकिस्तान ने सैन्य अभ्यास के दौरान आज अपने हत्फ-2 के अब्दाली मिसाइल सिस्टम को लॉन्च किया. यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है. इसकी मारक क्षमता 450 किलोमीटर है. साथ ही ताजा खबर के अनुसार, भारत ने बंदरगाहों से पाकिस्तानी जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया. बंदरगाह और जलमार्ग मंत्रालय ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही भारतीय झंडे वाले जहाजों के पाकिस्तान के बंदरगाहों पर जाने पर रोक लगा दी है.
India-Pakistan War Live: भारत ने पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका दिया है. भारत वाणिज्य मंत्रालय ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. 2 मई को अधिसूचना जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है. साथ ही कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाता है.’
India-Pakistan War Live: पाकिस्तान सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद यूएन के शरण में पहुंचा है. संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद ने कहा कि पाकिस्तान भारत से कोई टकराव नहीं चाहता है. मगर, अगर जरूरत पड़ी तो वह अपनी संप्रभुता और सीमा की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.
भारत-पाकिस्तान टेंशन लाइव: अमेरिका में कश्मीरी हिंदू जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अधिक जवाबदेही और वैश्विक जागरूकता की मांग कर रहे हैं. प्रवासी सदस्यों ने कहा कि 22 अप्रैल को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा तैयारियों में चूक और कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए लगातार खतरों के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा की हैं. प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक प्रतिनिधि द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है.
India-Pakistan War Live: पाकिस्तान के एक मंत्री ने कहा था कि उनकी मिसाइलें भारत पर टारगेट कर हमले को तैयार हैं. इसके बाद भारत के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार करते हुए कहा, ‘समय आने पर उन्हें अपने आप जवाब मिल जाएगा. ये गौरी, गजनवी, महमूद हमेशा से यहीं थे. वे कई बार यहां घायल होकर लौटे हैं. जब हमने हवाई हमले किए, तब वे यहीं थे. हमारे पूर्वजों ने उन्हें सबक सिखाया था, समय आने पर हमारी अग्नि, ब्रह्मोस भी उन्हें उचित जवाब दे देंगी.’
भारत-पाकिस्तान टेंशन लाइव: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प जारी हैं. घाटी के विभिन्न सेक्टरों में लगातार 9वें दिन भी सीमा पार से गोलियां बरसाई गई. हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया. हांलाकि, इसमें किसी प्रकार की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. पहलगाम अटैक के बाद से बॉर्डर पर टेंशन का माहौल बना हुआ है.
India-Pakistan War Live: पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को अपना पहला बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि यह बेहद सराहनीय है कि संसद में सभी राजनीतिक दलों ने राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा के समर्थन में एक स्वर में बात की है.
भारत-पाकिस्तान टेंशन लाइव: शुक्रवार को नवी मुंबई के वाशी में कश्मीरी पंडित समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया. शाम को वाशी के मुख्य चौराहे पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा कि 35 साल पहले कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों को कश्मीर से बाहर निकाल दिया गया था.
भारत-पाकिस्तान टेंशन लाइव: मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को पुलिस ने एक कांग्रेस पार्षद और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एक वीडियो में कथित तौर पर पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए यहां आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए दिखे गए थे.